टीचर का ट्रांसफर रुकवाने कलेक्ट्रेट पहुचे स्कूल के विद्यार्थी , हमारी टीचर वापस दो- वापस दो के नारे से गूंजा कलेक्ट्रेट

बुरहानपुर:- बुरहानपुर जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर निंबोला जनशिक्षा केंद्र के चुलखान गांव की शासकीय नवीन माध्यमिक स्कूल से संस्कृति व हिंदी की शिक्षिका रजनी मौर्य का अतिशेष के तहत स्थानांतरण हो गया है इसको लेकर बड़ी संख्या में विद्यार्थी मंगलवार को जनसुनवाई में शिक्षिका का ट्रांसफर रुकने के लिए पहुंचे जिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख को अपनी समस्या सुनाएं जिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख ने छात्रों की शिकायत सुनने के बाद कहा चर्चा कर आपकी समस्या का समाधान किया जाएगा पहले आपकी मैडम को बुलाकर बात करेंगे।

दरअसल दो दिन पहले रजनी मौर्य का तबादला निंबोला की स्कूल में कर दिया है इसके बाद से बच्चो ने स्कूल जाना बंद कर दिया है बच्चें आंदोलन पर उतारू हो गए हैं मंगलवार को उनके पक्ष में सैकड़ों विद्यार्थी मैदान में आ गए है विद्यार्थियों ने मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंच कर रजनी मोर्या का स्थानांतरण रद्द करने की मांग की है उन्होंने शिक्षिका को चुलखान स्कूल में यथावत रखने की बात कही है।

उनका कहना है रजनी मौर्य ने ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व को समझाकर विद्यार्थियों के जीवन में व्यापक बदलाव लाया हैं जिसके चलते बच्चो ने प्रदर्शन किया है उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में हमारी टीचर वापस दो वापस दो के नारे लगाए जनसुनवाई में प्रभारी कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख से शिक्षिका की पुनः वापसी की गुहार लगाई है इस पर जिला पंचायत सीईओ ने उन्हें आश्वस्त किया है।

बच्चों का कहना है कि गांव में पहले शिक्षा के प्रति जागरूक नही थे लेकिन रजनी मौर्य ने जब से स्कूल में पढ़ाने का बीड़ा उठाया है तब से विद्यार्थियों के जीवन मे बड़ा बदलाव लाया हैं शिक्षिका 18 साल से पदस्थ थी उनके बताए मार्ग पर चलकर गांव की बेटियां बुरहानपुर सहित खंडवा और इंदौर में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रही हैं कई बालिकाओं ने कॉलेज में दाखिला लिया है गांव की स्कूल से महानगरों की कॉलेजों तक सफर तय किया है अब बच्चे शिक्षा के प्रति जागरूक हुए हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी संतोष सिंह सोलंकी ने बताया कि चुलखान गांव की स्कूल में 268 बच्चें अध्ययनरत हैं अतिशेष के तहत रजनी मौर्य स्थानांतरण हो गया है फिलहाल स्कूल में 5 शिक्षक अपनी सेवाएं दे रहे है रजनी मौर्य का अतिशेष में नाम था उनका निंबोला स्कूल में तबादला हो गया है यह शासन के नियमों के अनुसार ही किया गया है स्कूली विद्यार्थी अगर नहीं मान रहे हैं तो हम बच्चों की मांग को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर निराकरण किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post