जन सुनवाई में गले में तख्ती टांगकर पत्नी के लिए इंसाफ मांगने पहुंचा पति , अधिकारियों के पास लगाई गुहार कहा डेढ़ साल से सुनवाई नहीं

बुरहानपुर :- मंगलवार को आयोजित जन सुनवाई में गले में तख्तियां टांगकर कुछ लोग पहुंचे इसमें एक महिला का पति भी शामिल था जिसने तख्ती पर लिखा मेरी पत्नी नीलू पासी को इंसाफ दो दरअसल करीब डेढ़ साल पहले एक निजी अस्पताल में सात माह की प्रेग्नेंट महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई पति का आरोप है कि एक निजी डॉक्टर उसे देखने नहीं आया लापरवाही के कारण उसकी जान गई थी इसकी शिकायत डेढ़ साल से कर रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।

भगवानदास पासी ने कहा मैं डेढ़ साल से शिकायत कर रहा हूं मेरी पत्नी को निजी अस्पताल में डेढ़ साल पहले भर्ती किया था दो दिन भर्ती होने के बाद भी डॉक्टर देखने नही आए मेरी पत्नी सात माह की प्रेग्नेंट थी पेट में बच्चा शांत हो गया था डॉक्टर ने लापरवाही बरती मैं लगातार शिकायत कर रहा हूं लेकिन कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही जिसको लेकर आज जन सुनवाई में कलेक्टर मैडम के पास शिकायत करने पहुचे। 

जिला पंचायत सीईओ बोलीं-एसपी को करें शिकायत

भगवानदास पासी ने जिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख को शिकायत सुनाई जिला पंचायत सीईओ ने शिकायत सुनने के बाद कहा आप एसपी को इसकी शिकायत करें वहीं पीड़ित ने बताया तब जिला अस्पताल के तीन डॉक्टरों की पैनल ने जांच कर यह निष्कर्ष दिया था कि डॉक्टर ने लापरवाही बारती थी वह एक बार भी जांच के लिए नहीं पहुंचे थे इसके बाद भी आज दिनांक तक कार्यवाही नहीं की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post