बुरहानपुर - समाजसेवी शैली कीर द्वारा 2 अक्टूबर को उनकी धर्मपत्नी हरप्रीत कीर के जन्मदिन के उपलक्ष में विधवा महिलाओं को रोजगार हेतु सिलाई मशीन अपनी ओर से मुफ्त दी ताकि उनके जीवन में आ रही कठिनाइयों को कुछ हद तक दूर किया जा सके , इन महिलाओं को अपने परिवार को पालने हेतु रोजगार के लिए रोज भटकना पड़ रहा था अब वह साथ में खाली समय में इस सिलाई मशीन से अपना रोजगार बढ़ा सकते हैं और अपने परिवार का पालन पोषण अच्छे से कर सकते हैं श्री शैली कीर वर्षों से इन कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों की जरूरत पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं जो एक सराहनीय कार्य है उनका मानना है कि कुछ खुशी के अपने पलों से अगर हम कुछ पल जरूरतमंदों को दे तो खुशी दोगुनी हो जाती है सिलाई मशीन देते हुए श्रीमती हरप्रीत कीर, शारदा गोकुल आदि उपस्थित थे।
Tags
बुरहानपुर समाचार