क्या आप मोटापे से परेशान हैं? मोटापा कम करने के 22 आसान उपाय

मोटापा कम करने के 22 आसान उपाय - 

1. गर्म पानी पीकर मोटापा कम करे - 

सुबह ऊठ कर कम से कम डेढ़ से दो ग्लास चाय की तरह गरम पानी लेना है और अगर आपको नीबु से कोई परहेज नहीं है तो एक नीबू का रस भी उस पानी मे निचोड़ सकते है।

पानी खडे हो कर नहीं पीना है ऊकडु बैठकर या फिर कुर्सी मेज टेबल पर आराम से बैठ कर थोडा थोडा पानी धुट घुट करके पीये।

2. खाने और पानी में अंतर रखे -

खाने के आधा धंन्टा पहले व खाना खाने के डेढ़ घंटे बाद ही पानी पीये उस वक्त भी हल्का गुनगुना पानी का ही प्रयोग करे

ठंडा पानी बिलकुल नहीं लेना है हाँ कभी- कभी नॉर्मल पानी ले सकते है पानी के इतने से प्रयोग से ही आपका फैट गलने लगेगा, पसीने व मल मुत्र से बाहर निकलने लगेगा। 

3. इन चीज़ों का सेवन तुरंत बंद करे -

आप जो भी कुछ खाएं उसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम हो, मैदा व मैदे से बनी चीजे सभी तरह की सामग्री को खाना बंद कर दे, इसका थोडा भी लालच न करे। जंक फूड,केक, कुकीज, कपकेक्स, मफिंस, ब्रेड, पेस्ट्री तो बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। साथ ही खाने में साल्टी फूड, स्नैक फूड, फ्रेंच फ्राइज, पोटैटो चिप्स को बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। ज्यादा चीनी भी ना खायें। अल्कोहल, कोल्ड ड्रिंक्स,आइसक्रीम और मिठाई के सेवन से बचना चाहिए। 

4. हमेशा खाना आराम से खाये -

कभी भी हडबडी मे या जल्दी मे खाना ना खाये, जब भी ज्यादा चिंता या दुख-शोक या फिर बहुत खुशी हो उस समय पर भी खाना नहीं खाना चाहिये क्योंकि जब हम दुख मे शोक मे होते है तब खाना ठीक से हजम नहीं होता जो फैट के रूप मे पेट के चारो तरफ जमा हो जाता है और अगर हम जादा खुश होते है तब खाते ही चले जाते हैखाने को खुब चबा-चबा के खाये।

5. चावल का सेवन कम से कम करे -

खाने मे चावल कि जगह रोटियों को बढ़ाये या हो सके तो चावल पुरी तरह बंद ही कर दे।

रोटि मे घी-तेल का प्रयोग ना करे इससे रोटि के पचने मे समय जादा लगता है, चावल मे स्टार्च पाया चाता है जो फैट को बढ़ाता है।

6. सब्जियों की मात्रा बढ़ा दे -

फाइबर युक्त फुड जैसे फल सब्जीयो कि मात्रा को बडा दे, चावल, आलू , केला, खजूर, आम, इनको खाना कम कर दे

खाने मे अन्न की जगह फल सब्जीयो को महत्व दे, दूध ले रहे है तो उसकी ऊपर की मलाई निकाल दे, दिन मे दो से तीन बार हल्के गुनगुने पानी मे आधे नीबू का रस डालकर ले, लेकिन नीबू पानी मे शक्कर ना मिलाये, शहद मिला सकते है शहद मिला कर पीने से वजन कम करने मे भी मदद मिलती है।

7. अधिक से अधिक चलना -

अधिक से अधिक चलना भी वजन कम करने का बहुत ही अच्छा तरीका है ऱात को खाना खाने के बाद आधा एक धंन्टा तेज- तेज हाथो-पैरो को हिलाते हुए चलना चाहिये | ऐसा करने से पेट हल्का हो जाता है जिससे नीद अच्छी आती है, खाना भी ठीक से हजम होता है।

8. अदरक का इस्तेमाल करें - अगर आप वजन घटाना चाहते हैं , तो अदरक पानी या अदरक चाय का सेवन करें . अदरक में कौरटिसॉल होने से पेट की चर्बी व शरीर में जमी अतिरिक्त चर्बी कम होती है

9. एक्सरसाईज और योगा करे -

वजन कम करने के लिए आप नियमित रूप से एक्सरसाइज कर सकते हैं। मॉर्निंग वॉक, रनिंग, साइक्लिंग,एरोबिक एक्सरसाइज व स्विमिंग आदि आपके अतिरिक्त फैट को कम करने में मदद करेंगे।

10. शाम के पहले खाना खाये -

अगर संभव हो खाना शाम ढलने से पहले खा ले और अगर उतनी जल्दी संभव नहीं है तो कम से कम सात और नौ के बीच खाना खा ले. जल्द खाना खा लेने से उसे हजम होने का वक्त मिल जाता है, लेट खाना खाते है फिर सो जाते है इससे खाना ठीक से हजम नहीं हो पाता है।

11. नींबू ,शहद और धनिया का सेवन -

वजन कम करने के लिए नींबू और धनिया का सेवन बहुत लाभदायक है नींबू के रस में विटामिन की मात्रा होती हैं एक गिलास पानी मे धनिया और नींबू का रस मिला कर घोल बना कर पिए यह घोल चर्बी कम करने में बहुत लाभदायक हैं।

12. दही का उपयोग -

मोटापा कम करने के लिए जितना हो सके उतना दही खाए दही से हमारे शरीर की चर्बी कम होती है दही का छांछ बना कर पीना भी लाभदायक हैं।

13. पपीता का सेवन -

पपीता भी चर्बी घटाने में बहुत महत्वपूर्ण हैं पपीता को लगातार खाने से मोटापा को कम किया जा सकता हैं इसलिए  सप्ताह में कम से कम 3 दिन पपीता जरूर खाये इससे आपके फेट में कमी होगी

14. अजवाइन -

अजवाइन भी मोटापा घटाने में बहुत लाभदायक हैं रात को एक गिलास पानी मे अजवाइन डाल दे और सुबह उठ कर यह अजवाइन का पानी पियें, याद रखे यदि आप सुबह से उठकर खाली पेट अजवाइन का पानी पीते है तो आपको ज्यादा लाभ मिलेगा।

15. सेब का सिरका और अंजीर का सेवन -

आप रात में सूखी अंजीर के 3-4 दाने लेकर उसमें छोटे-छोटे छेद कर दे फिर एक कप सेब का सिरका ले कर उसमें अंजीर के दाने डाल दे इसको रात भर सेब के सिरके में भीगा रहने दें और सुबह से उठकर इसको चबा-चबा कर खाएं।

16 . एलोवेरा -

एलोवेरा मोटापा कम करने में लाभदायक हैं एक कप पानी ले उसमें ताजे एलोवेरा की पत्तियों का रस निकाल कर डाल कर अच्छे से मिला कर पीना है आपको एक महीने तक रोजाना इस घोल को पीना हैं इस घोल से मोटापा कम करने में आपको जरूर फायदा मिलेगा।

17. लाल मिर्च -

लाल मिर्च मोटापा कम करने में मदद करती है जब आप लाल मिर्च की चाय पीने की शुरुआत कर रहे हैं तो पहले दिन काफी कम मात्रा में इसका सेवन करना धीरे-धीरे इसकी मात्रा को बढ़ाना है आपको इसकी मात्रा एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर तक लानी हैं इस चाय को पीने के लिए आपको एक गिलास पानी मे लाल मिर्च और नींबू का रस डाल कर चाय बनाये और इसे पी लें इस चाय का सेवन आपको एक महीने तक रोजाना करना हैं।

18. करी के पत्ते -

करी के पत्ते मोटापा घटाने में बहुत लाभदायक होते हैं रोज सुबह 10-11 ताजा करी के पत्तो का सेवन करे फायदा जरूर मिलेगा।

19. टमाटर -

टमाटर में विटामिन ए, सी, k और मैग्नीशियम आदि पोशक तत्व होते हैं जो शरीर के स्वस्थ के लिए लाभदायक होते हैं रोजाना सुबह दो टमाटर का सेवन करें और याद रखें टमाटर के बीज और छिलकों को भी खाना हैं क्योंकि इसमें फाइबर होता है टमाटर का सेवन मोटापा कम करने में लाभदायक होगा।

20 ग्रीन टी -

मोटापा कम करने के उपाय के रूप में आप ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। ग्रीन टी वजन कम करने के साथ-साथ वजन को नियंत्रित करने का काम करती है। ग्रीन टी कैटेचिन और कैफीन से समृद्ध होती है, जो मोटापा कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है

21 करेला,पत्ता गोभी और लौकी का सूप - इन तीनों में हाई फाइबर भी पाया जाता है, जिसे वजन घटाने के सबसे कारगर तत्व के रूप में जाना जाता है,तीनों में से जो उपलब्ध हो उसका जूस बना कर पी सकते हैं।

22 अगर आप कोई दवा ले रहे हैं तो उसमें मौजूद सभी तत्वों की जानकारी ले लें. कई दवाइयां ऐसी होती हैं जिनके इस्तेमाल से भी वजन बढ़ता है. ऐसे में दवाइयों का रिव्यू करना जरूरी है.

अगर हम ऊपर दिए गए बिन्दुओ को फॉलो करते है तो आपका वजन जल्दी ही कम होने लगेगा।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।



Post a Comment

Previous Post Next Post