आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में बुंदेलखंड क्षेत्र की 29 संस्थाओं के पदाधिकारी सम्मिलित हुए। प्रशिक्षण में बुंदेलखंड में जल जीवन मिशन की वर्तमान स्थिति व क्रियान्वयन में आवश्यक सुधार व बदलाव हेतु व्यापक जानकारी दी गई। आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्रोतव्यक्ति के रूप में समर्थन भोपाल के निदेशक डॉ. योगेश कुमार, कार्यक्रम संयोजक विनोद चौधरी, विषय विशेषज्ञ राजकुमार मिश्रा व सुश्री बुलबुल द्वारा विभिन्न पहलुओं पर जानकारी देते हुए सहभागी पद्धति से प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें विलेज एक्शन प्लान, वाटर बजट निर्माण, जल जीवन मिशन के उद्देश्य व उसके अंतर्गत की जाने वाली गतिविधियों बारे में व्यापक जानकारी साँझा की गई। PRA के माध्यम से ग्रामीण सहभागी आकलन पद्धति को व्यापक रूप से बताया।
प्रशिक्षण में प्रति व्यक्ति के मान से निर्धारित जल आपूर्ति करने हेतु गांव में निवासरत परिवारों के व्यक्तियों, पशुधन एवं कृषि के लिए उपयोग में आने वाले आवश्यक जल आपूर्ति हेतु ग्राम योजना बनाने, वाटर बजट निर्माण करने एवं जल संरचनाओं के रखरखाव, पुनरुद्धार करने आदि की व्यापक जानकारी दी।
आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में दतिया स्वदेश ग्रामोत्थान समिति के कार्यकारी निदेशक रामजीशरण राय, निवाड़ी सोशल चेंज फाउंडेशन मस्तराम सिंह घोष, पन्ना से श्रीमती समीना युसूफ बेग, दमोह से गोविंद सिंह यादव, टीकमगढ़ से प्रदीप श्रीवास्तव, सतना से सार्थक त्यागी, कुंदन, कुलदीप सहित बुंदेलखंड के जल पर कार्यरत स्वैच्छिक संगठनों के पदाधिकारियों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण के समापन पूर्व उपस्थित स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी जिला स्तरीय तिमाही कार्य योजना निर्मित की। उक्त जानकारी कार्यक्रम संयोजक समर्थन विनोद चौधरी द्वारा दी गई।