खकनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार तस्करी मामले में फरार ₹10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

बुरहानपुर - खकनार पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के एक गंभीर मामले में शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले फरार एवं इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी पर पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर द्वारा ₹10,000 का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेन्द्र पाटीदार के निर्देश पर जिले में अवैध हथियार निर्माण, क्रय-विक्रय एवं परिवहन में लिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतरसिंह कनेश एवं एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना खकनार पुलिस को यह महत्वपूर्ण सफलता मिली।

खकनार पुलिस को STF भोपाल के अपराध क्रमांक 47/25, धारा 25(6), 25(7), 25(8) आर्म्स एक्ट में फरार चल रहे आरोपी शेरसिंह एवं सरताज (दोनों पर ₹30-30 हजार का इनाम) की तलाश थी। दोनों को कलाल धर्मशाला, डोईफोड़िया से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान उनके साथियों द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए पुलिस से झूमाझटकी की गई, जिसमें पुलिस बल भी घायल हुआ। इस घटना के बाद संबंधित धाराओं में नया अपराध पंजीबद्ध किया गया।

उक्त मामले में फरार चल रहे आरोपी गुरूचरण पिता रीछपाल सिकलीगर को दिनांक 10/02/2026 को थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक जाधव को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा पाचोरी से मातानदी की ओर आते समय घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

👮‍♂️ सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक अभिषेक जाधव, सउनि मनीष कुमार, प्रआर सतीश सूर्यवंशी, आर. सुनील धुर्वे, रूपेश शर्मा, विजेन्द्र देवल्ये, सबल देवड़ा एवं मंगल पालवी की विशेष भूमिका रही।



Post a Comment

Previous Post Next Post