बुरहानपुर :- प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना से बुरहानपुर जिले में विकास कार्यो को नये पंख मिल रहे है नागरिकों की सुविधाओं के साथ-साथ पर्यटन क्षेत्र को भी बढ़ावा मिल रहा है जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर एक प्राकृतिक झरना जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है इस बरसाती झरने को बसाली झरना के नाम से पहचान मिल रही है यह झरना इतना मनमोहक एवं प्राकतिक रूप से सुंदरता एवं हरियाली को लिये हुए है कि इस झरने के बारे में बातंे सुनकर, यहां पर्यटक खुद को आने से रोक नहीं पाते
पर्यटन विकास को बढ़ावा
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत इस झरने तक लोगों की पहुँच बढ़ाने के लिए एवं जिले में पर्यटन विकास को दृष्टिगत रखते हुए जिला-प्रशासन के सहयोग से पंचायत द्वारा कार्ययोजना तैयार की गई है इस हेतु स्वीकृत राशि 60 लाख रूपये की लागत से पर्यटकों के लिए ग्राम बसाली के झरने के पास रूकने के लिए 4 रहवासी क्वॉटेज निर्माणाधीन है पहुँचमार्ग सुधार कार्य किया जा रहा है निश्चित ही आने वाले समय में पर्यटकों को बेहतर सुविधायें मिलेंगी
पिकनिक स्पॉट के रूप में उभरेगा
सुविधाओं के विस्तार के साथ साथ आने वाले पर्यटकों के खान पान का भी विशेष ध्यान रखा गया है इस हेतु कैंटिन तैयार की जा रही है जो कि प्रगतिरत् है कैंटिन तैयार होे जाने से झरने को देखने आने वाले पर्यटकों व आसपास के ईलाकों के साथ-साथ जिलेवासियों को खान पान की चीजें सुलभता से मिल सकेगी यह झरना जिले में एक बेहतर पिकनिक स्पॉट के रूप में अपनी पहचान बना सकेगा।
छुट्टी के दिनों में अधिक संख्या में आते है लोग
पर्यटकों के मनोरंजन के लिए झरने के पास के रास्तों में ट्रेकिंग ट्रैक तैयार किये जाने की कार्ययोजना अपने अंतिम पड़ाव पर है ट्रेकिंग ट्रैक के माध्यम से पर्यटक जंगल की सैर भी कर सकेगे जो उन्हें प्रकृति के और करीब ले जायेगी बसाली झरने को आम दिनों में 80 से 100 पर्यटक देखने आते है वहीं छुट्टी के दिनों में (शनिवार-रविवार) यह संख्या बढ़कर 500 से अधिक हो जाती है लोग अपने परिवार के सदस्यों के साथ यहां घूमने फिरने आना पसंद करते है।
टूरिस्ट गाइड की भूमिका निभायेगी आजीविका मिशन की दीदियां
पर्यटन विकास के क्षेत्र में जिले में अपार संभावनायें है पर्यटन विकास से रोजगार के अवसर भी सृजित होते है जिससे आमजन की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है ग्राम बसाली में झरने के समीप तैयार की जा रही कैंटिन का संचालन स्व सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा किया जायेंगा इससे ना कि उन्हें रोजगार मिलेगा बल्कि उनके आत्म विश्वास में भी बढ़ोतरी होगी जानकारी अनुसार आने वाले समय में अन्य राज्यों जिलों एवं बाहरी पर्यटकों के लिए टूरिस्ट गाइड के रूप में स्व सहायता समूहों की महिलायें अपनी भूमिका निभायेंगी आजीविका मिशन अंतर्गत संचालित बसाली के स्व सहायता समूह की महिलाओं को टूरिस्ट गाइड के तौर पर भूमिका निभाने के लिए पंचायत के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जायेगा उन्हें पहचान कार्ड भी उपलब्ध कराया जायेगा जो उन्हें टूरिस्ट गाइड की पहचान दिलायेगा संभवतः साल के अंत तक पर्यटकों के लिए बसाली झरने पर यह सुविधायें मिलना प्रारंभ हो जायेगी।
Tags
बुरहानपुर समाचार