बुरहानपुर :- बुरहानपुर के थाना कोतवाली क्षेत्र में बस स्टैंड के पास एक महिला बैठी हुई है पुलिस सहायता की आवश्यकता है उक्त सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 28-9-2024 को रात्रि 12:35 बजे प्राप्त हुई सूचना प्राप्ति पर तत्काल कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक संदीप वानखेड़े महिला आरक्षक पूनम राजोरिया एवं पायलट मंगेश ने घटना स्थल पर पहुँचकर महिला को संरक्षण में लिया महिला आरक्षक ने पीड़ित महिला से जानकारी लेने पर महिला सही जानकारी नहीं दे पा रही थी डायल-112/100 स्टाफ ने थाना प्रभारी महोदय को सूचना देकर उनके निर्देश अनुसार पीड़ित महिला पिंकी पति रविंद्र उम्र 38 साल निवासी रावेर गाँव ऐनपुर जिला जलगांव महाराष्ट्र को एफ़ आर व्ही वाहन से ले जाकर वन स्टॉप सेंटर बुरहानपुर छोड़ा डायल 100 जवानों की तत्परता से बेसहारा महिला को आश्रय स्थल मिला।
Tags
बुरहानपुर समाचार