युवा पीढ़ी राष्ट्र का भविष्य-नींव दोनों ही होती है। नशा केवल नशा करने वाले को ही नहीं बल्कि पूरे परिवार, समाज व देश को भी खोखला कर देता है। हर जुर्म की तह तक जाकर देखें तो कारण नशा ही होता है। यहां तक कि आतंकियों का भी यही सबसे बड़ा हथियार है। इसी नशे व पैसे का लालच देकर वो युवाओं को गुमराह करते हैं। युवा पीढ़ी शिक्षित होने के बावजूद नशे की गर्त में जा रही है। इसे रोकने के लिए सख्त कानून ही काफी नहीं बल्कि समाज के हर वर्ग व हर देशवासी के गंभीर प्रयास व बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान व चेतावनी शिविर लगाने की आवश्यकता है। उक्त बात श्री सांई नशामुक्ति केंद्र के संचालक डॉ मनोज अग्रवाल ने बताते हुए कहा कि -
मन को मजबूत रखकर नशे की लत से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, नशे की लत से निजात पाने के लिए व्यक्ति को स्वयं को व्यस्त रखने की आवश्यकता होती है। नशा छोड़ने के लिए अपने पारिवारिक सदस्यों के बारे में विचार करें, उनके बारे में सोचें कि आप परिवार के लिए और परिवार आपके लिए कितनी अहमियत रखता है। साथ ही दोस्तों के साथ समय व्यतीत करें। फैमिली, खासकर छोटे बच्चों हों तो उनके साथ अधिकाधिक समय व्यतीत करनें का प्रयास करें। ऐसा करने से कोई भी नशे के दलदल से आसानी से बाहर निकलने में कामयाब हो सकता है।
Tags
बुरहानपुर समाचार