मन को मजबूत रखकर नशे की लत से पाया जा सकता है छुटकारा : डॉ. मनोज अग्रवाल

मन को मजबूत रखकर नशे की लत से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, नशे की लत से निजात पाने के लिए व्यक्ति को स्वयं को व्यस्त रखने की आवश्यकता होती है। नशा छोड़ने के लिए अपने पारिवारिक सदस्यों के बारे में विचार करें, उनके बारे में सोचें कि आप परिवार के लिए और परिवार आपके लिए कितनी अहमियत रखता है। साथ ही दोस्तों के साथ समय व्यतीत करें। फैमिली, खासकर छोटे बच्चों हों तो उनके साथ अधिकाधिक समय व्यतीत करनें का प्रयास करें। ऐसा करने से कोई भी नशे के दलदल से आसानी से बाहर निकलने में कामयाब हो सकता है। उक्त बात श्री सांई नशामुक्ति केंद्र बुरहानपुर के संचालक डॉ मनोज अग्रवाल ने बताते हुए कहा कि - 


आज का युवा समाज, मित्र-संगत और चलचित्र अभिनेताओं के अभिनय को देखकर प्रभावित होकर नशा सीख रहा है। इसके अतिरिक्त बेरोजगारी, अवसाद, घरेलू कलह, गरीबी, असफलता, अशिक्षा, जागरूकता की कमी भी इसके कारण हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए जागरूकता और शिक्षा सबसे बड़ा और सबसे उपयोगी शस्त्र सिद्ध हो सकता है। नशे की दलदल में फंसने वाले युवाओं को नशे के दुष्परिणामों का ज्ञान ही नहीं होता है। आरम्भ में वे नशे का सेवन मौज-मस्ती के लिए करते हैं लेकिन ड्रग्स का नशा तो ऐसा है जिसे यदि एक बार ले लिया जाए तो छोड़ना असंभव हो जाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post