बुरहानपुर में प्राकृतिक अनुपम जलाशय "काला डोह" जो है उतावली नदी का उदगम स्थल, आइए जानते हैं इसके बारे में


निष्चित ही काला डोह बुरहानपुर में प्राकृतिक अनुपम जलाशय है 
मुझे लगता है इसे मुगल काल मे गोल आकृति में काटा गया है ताकि जल का आनंद ले सके व जल विहार कर सके वही इस नदी के काले मजबूत पानी मे डूबे पत्थर को निकाल कर यह प्राचीन डेम बनाया गया मेरा यह कहना है की कुंडी भण्डारा के पूर्व सरल कम लागत के आसानी से चढ़ाव से उतार की और जितना जल्दी पानी मिल सके यह प्रयास किया गया ताकि शहर पानी आ सके इसके पद चिन्ह लोधीपुरा भण्डारा पानी चीनी मिट्टी कि पाइप लाइन से यही से पानी लाया गया है जबकि उतावली नदी पर तरह तरह की आकृति में इन कुंडियो को देख जा सकता है वही इस प्राचीन डेम से 500 - 600 फिट के अंतर से 3 प्रकार के पाइंट है जिसमे पहले दीवार के माध्यम से बड़ी दीवार का डेम आता है डेम से 500 फिट ऊपर काला डोह आता उसके वाद 500 फिट पर एक डोह ओर आता जो पानी रोकने के संकेत नजर आते पर लगता है की काला डोह की सुंदरता में पानी बढ़ाने के लिए इसे फोड़ दिया गया है जो गहरी नाली के रूप में है आसपास के लोग कहते है कि पानी के अंदर एक प्राचीन कुआ कहते है जो उतावकी नही के अंदर पानी मे डूबा हुआ कुँआ कहते है जो आज भी पानी मे गहरा पायरी नुमा दिखाई देता है 
    जबकि ऐसा लगता है कि इस कुँए के काले पत्थर ही मजबूत है जो प्राचीन डेम के पत्थर से मिलते जुलते है जो काला डोह के पास है वही मेरी नजर में इसे पर्यटन पाइंट के रुप में विकसित किया जा सकता झहा पर हम आसानी से चार पहिया वाहन से भी पहुच सकते जो पर्यटन के लिए विकसित किया जा कर आय का साधन बन सकता है 

पुराने समय की बात है लोग तरह तरह तरह की काला डोह की बात करते वे कहते कि पहले यहा से गाय निकलती थी वही खाना बनाने के बर्तन भी निकालते थे कहते है कि इस काला डोह की गहराई इतनी अधिक है कि खटिया की एक रस्सी से भी पानी का थाह मतलब गहराई का पता नही लगाया जा सकता था पर यह तो निशिचित है कि यह डोह गहरा है तथा गोल आकृति में बना जिसे गूगल पर भी गोल पानी का चन्दमा जो धरती पर पूर्णिमा का चाँद ही नजर आता है हमारा शहर वास्तव में छोटे बडे प्राकृतिक सौंदर्य से भर पुर है इस लोधीपुरा भण्डारे की सृनखला में काला चबूतरा प्राचीन डेम , काला डोह, जल के अंदर जल कुआ झरने व इसी रोड पर ग्राम ठाठर में इन पाइंट को देखने के वाद सीता गुफा हम देखने जा सकते है



Post a Comment

Previous Post Next Post