काली मिर्च
काली मिर्च छाती में जमा बलगम निकालने के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है. काली मिर्च सर्दी-जुकाम की परेशानी को तो दूर करता ही है लेकिन कफ को बाहर निकालने का काम करती है. काली मिर्च को आप शहद के साथ खा सकते हैं. इससे काफी राहत मिलेगी.
अदरक
अदरक किचन में सबसे ज्यादा इस्तेमाल में लाया जाने वाला मसाला है. लेकिन ये कफ को निकालने में बेहद फायदेमंद है. अदरक बैक्टीरिया और संक्रमण को मारकर शरीर में से कफ बाहर निकालता है. अदरक के टुकड़े को गैस पर गर्म करने के बाद इसमें नींबू का रस मिलाकर खाएं.
हल्दी
सदियों से भारतीय किचन में हल्दी का इस्तेमाल होता आया है. इसमें करक्यूमिन नामन का कंपाउंड होता है, जो बलगम को पतला करके उसे निकालता है. हल्दी चूंकि एंटी-बैक्टीरियल और एंटीवायरल गुणों से भरपूर होती है, इसलिए ये सर्दी खांसी में भी काफी फायदा करती है.
लहसुन
लहसुन भी सर्दी-खांसी में बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसे आजवाइन के साथ पका लें और छाती पर लगाने से काफी फायदा मिलता है. दिन में 2 से3 बार ये उपाय करने से काफी फायदा मिलेगा. इससे छाती में जमी बलगम को बाहर निकाला जा सकता है.
Tags
स्वास्थ्य संसार