प्रीमियम, बीमारी कवर और कंपनी की शर्तें
कोई भी हेल्थ इंश्योरेंस लेने से पहले कवरेज का ध्यान रखना चाहिए। आप हर साल एक तय प्रीमियम चुकाने के बाद 5 से 7 लाख रुपये का हेल्थ कवर कर सकते हैं। लेकिन इस बात का जरूर ध्यान रखें कि आपको कितने रुपये के प्रीमियम में कितनी बीमारी का कवर मिल रहा है। साथ ही हेल्थ प्लान लेने से पहले उसकी शर्तों को ध्यान से पढ़े और समझें। आप ऑनलाइन साईट पर दूसरी कंपनी की तुलना करें।
पॉलिसी के क्लॉज
हेल्थ पॉलिसी खरीदते वक्त उसके हर क्लॉज को समझना चाहिए। उसके बाद आपको प्रीमियम चुकाना चाहिए। गंभीर बीमारी, पहले से मौजूद बीमारी और एक्सीडेंट के मामले में कंपनी के क्या नियम है इसके बारे में जानने के बाद ही आपको कोई प्लान खरीदना चाहिए।
कब लें हेल्थ इंश्योरेंस ?
हेल्थ कवर के मामले में कहा जाता है कि जितना जल्द कवर लेंगे, बाद में आपको उतना कम प्रीमियम चुकाना पड़ेगा। मान लीजिए कि आप 40 साल की उम्र से पहले हेल्थ कवर लेते हैं तो आपको बिना कोई शर्त के ज्यादा फायदा मिल सकता है। इसी के साथ हर साल रिन्यू करने से आपको नो क्लेम बोनस का लाभ भी मिलता है।
अपने मेडिकल रिकॉर्ड की सही जानकारी दें
हेल्थ इंश्योरेंस लेते वक्त कंपनी को अपने मेडिकल रिकॉर्ड के बारे में सही-सही जानकारी दें। अगर आप कोई गलत जानकारी देते हैं तो स्वास्थ्य बीमा कंपनी आपको क्लेम देने से मना कर सकती है। ऐसे में इलाज के दौरान आपको दिक्कत भी हो सकती है।
प्लान में कौन-कौन सी सुविधाएं
हेल्थ इंश्योरेंस चुनते समय एक चीज के बारे में जानना जरूरी हो जाता है। दरअसल, आपको कंपनी से ये पहले ही जान लेना चाहिए कि आपके हेल्थ इंश्योरेंस में हेल्थ चेकअप की सुविधा है। साथ ही ये भी जानकारी लें कि हॉस्पिटलाइजेशन से पहले और बाद में कितना खर्च कवर किया जा रहा है और वेटिंग पीरियड कितना है।
Tags
स्वास्थ्य संसार