कस्टोडियल डेथ को गंभीरता से लेकर आरोपियों की सुरक्षा के संबंध में जिले के थाना प्रभारीयों ने स्टॉफ के साथ की बैठक

बुरहानपुर :- पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन ग्रामीण अनुराग एवं उपपुलिस महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में बुरहानपुर जिले में एसपी देवेंद्र पाटीदार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को कस्टोडियल डेथ के विषय को गंभीरता से लेकर आरोपियों की सुरक्षा के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए है एसपी देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में सभी थानों में थाना प्रभारियों द्वारा मंगलवार को पुलिस स्टॉफ की मीटिंग लेकर पुलिस अभिरक्षा में आरोपियों की सुरक्षा हेतु सावधानियां रखने संबंधी बिंदुओं का पालन किया जा रहा है।

जिले के कोतवाली थाना व गणपति थाना नेपानगर थाना सहित अन्य थानों में मंगलवार को थाना प्रभारियों ने स्टाफ के साथ बैठक की गौरतलब है कि अगर पुलिस कस्टडी में किसी अपराधी की मौत होती है तो पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं इसलिए इसे लेकर पूरी तरह से सतर्कता बरत रही है

*ये सावधानीया बताई*

बिना कारण के किसी भी व्यक्ति को थाने पर न बिठाया जाए यदि किसी अपराध में पूछताछ के लिए लाया जाए या गिरफ्तार किया जाता हैं तो उसकी पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाए HCM द्वारा 6-6 घंटे की ड्यूटी मुलजिम सुरक्षा में लगाई जाए हवालात में किसी भी प्रकार से रस्सी गमछा धारदार चीज फिनायल बाल्टी आदि ना रखी जाए रात में ओढ़ने के लिए फटे पुराने कंबल ना दिए जाएं गुटके तंबाकू पाउच कोई भी ऐसी वस्तुएं हवालात में न दी जाए आरोपी की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए बीमार होने पर तत्काल उपचार कराए जिसकी रोजनामचा रिपोर्ट भी दर्ज की जाए कई अन्य मामले सहित विषयों पर चर्चा की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post