डेंगू के सामान्य लक्षण
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार ज्यादातर लोगों में डेंगू होने पर हल्के लक्षण ही नजर आते हैं और 1-2 सप्ताह में डेंगू ठीक भी हो जाता है। हालांकि कई बार मरीज को सही इलाज नहीं मिलने पर तेजी से कम होते प्लेटलेट्स जानलेवा भी साबित होते हैं। मच्छर के काटने के करीब 3-4 दिन बाद शरीर मेंडेंगू के लक्षण नजर आने लगते हैं।
तेज बुखार आना
काफी तेज सिरदर्द
आंखों के पीछे दर्द होना
मांसपेशियों और हड्डियों में दर्द
उल्टी और जी मिचलाना
हाथों में सूजन आना
शरीर पर दाने निकलना
जो लोग दूसरी बार संक्रमित होते हैं उनमें गंभीर डेंगू का खतरा अधिक होता है। डेंगू के गंभीर लक्षण अक्सर बुखार ख़त्म होने के बाद आते हैं। जिसमें शरीर में ये लक्षण दिखते हैं।
डेंगू के गंभीर लक्षण
गंभीर पेट दर्द
लगातार उल्टी होना
तेजी से सांस लेने
मसूड़ों या नाक से खून आना
थकान और बेचैनी
उल्टी या मल में खून आना
बहुत प्यास लगना
डेंगू से बचने के लिए उपाय करें:
1.पूरे शरीर को ढ़कने वाले कपड़े पहनें: लंबी बांह की शर्ट और पूरी पैंट पहनें ताकि मच्छर आपके शरीर के हिस्सों को काट न सकें.
2.मच्छरदानी का उपयोग करें: सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें ख़ास कर दिन में.
3. मच्छर भगाने वाले लोशन, क्रीम या स्प्रे का उपयोग करें, खासकर उन जगहों पर जहां मच्छरों का प्रकोप ज्यादा हो.
4. अपने घर और आसपास पानी जमा न होने दें. बर्तन, गमले, टायर आदि में पानी इकट्ठा न होने दें, ताकि मच्छरों को बनने का मौका न मिले.
5. घर के अंदर और बाहर सफाई बनाए रखें, कूड़ा-कचरा सही जगह पर फेंकें और मच्छरों के छिपने के स्थानों को खत्म करें.
6. घर में मच्छर मारने वाले कॉइल, मैट या इलेक्ट्रिक मच्छर रैकेट का इस्तेमाल करें.
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
Tags
स्वास्थ्य संसार