दसलक्षण पर्व में राखी मनीष लुहाड़िया ने रखे पंचमेरु के पाँच उपवास


बुरहानपुर - पर्यूषण जैन धर्म का मुख्य पर्व है। जैन धर्म के दिगंबर संप्रदाय में यह 10 दिन तक मनाया जाता है। 
जिन्हें प्रचलित भाषा में दसलक्षण पर्व के नाम से भी संबोधित किया जाता है। 
पर्यूषण पर्व का मूल उद्देश्य आत्मा को शुद्ध करके आवश्यक विधाओं पर ध्यान केंद्रित करना, पर्यावरण का शोधन करना तथा संत और विद्वानों की वाणी का अनुसरण करना है।
दस लक्षण पर्व में व्रत तपस्या के तहत बुरहानपुर में राजपुरा निवासी श्रीमती राखी मनीष लुहाड़िया ने पंचमेरु के पाँच उपवास रखे। 
ज्ञात हो कि इस काल में तपस्वी केवल गर्म जल पर निर्भर होकर तपस्या करते हैं। तपस्वी सूर्योदय के बाद और सूर्योदय से पहले निश्चित समय पर ही पानी पीते हैं और धार्मिक पूजा में लगे रहते हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post