बुरहानपुर - केन्द्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद् आयुष मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के अधीन नैदानिक चिकित्सा अनुसंधान एकक बुरहानपुर में दिनांक 14/09/2023 को हिंदी दिवस का आयोजन किया गया।
दिनांक 27/09/2023 को प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण एवं हिन्दी पखवाड़े का समापन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि एवं प्रवक्ता श्रीमति सुनंदा गावंडे (शिक्षिका सामाजिक कार्यकर्ता एवं उपन्यासकार) ने अपने विचार व्यक्त करते हुये हिन्दी पखवाड़े के समापन अवसर पर सभी को शुभकामनाये प्रेषित की व विषय "साक्षर भारत सशक्त भारत पर प्रकाश डाला तथा एक स्वरचित हिन्दी कविता का वाचन किया एवं स्वरचित पुस्तक "काश वक्त ठहर जाता" इकाई को भेट की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसंधान अधिकारी प्रभारी डॉ. यासमीन फातिमा द्वारा की गई। कार्यक्रम में डॉ. मोहम्मद इमरान खान द्वारा स्वागत भाषण देते हुये सभी अतिथियों का पौधा वितरण करते हुये स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमति दलजीत शर्मा द्वारा किया गया। और आभार प्रदर्शन श्री संजय कुमार चित्ते द्वारा किया गया। जिसमें इकाई के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।
Tags
बुरहानपुर समाचार