दतिया। भगवान विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष में ठाकुर बाबा सेरसा के प्रांगण में भगवान विश्वकर्मा पूजन, हवन आदि आचार्य श्री रामबाबू शर्मा के द्वारा किया गया। पांचाल महासभा के डॉ. स्वामीशरण के द्वारा विश्वकर्मा चालीसा का पाठ कराया गया। इसके उपरांत डॉ. भजन मंडली के द्वारा सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया साथ ही भगवान विश्वकर्मा से कामना की। पाँचाल समाज को हुनर, कौशल प्रदान करें, उन पर सदा उनका आशीर्वाद बना रहे।
तदोपरांत समाज के छात्र-छात्राओं का जिन्होंने हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी में 70 प्रतिशत से अधिक नंबर अर्जित किए हैं उन प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान प्रशस्ति पत्र, शील्ड व मैडल देकर उनका सम्मान किया गया। इसके उपरांत 65 वर्ष से अधिक उम्र का पड़ाव पार कर चुके बुजुर्गों का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में मंच संचालन मास्टर जगदीश पांचाल के द्वारा किया गया।
सम्मान उपरांत भजन संध्या में बाल प्रस्तुति की गई जिसमें पांचाल समाज की बाल कलाकार कु. प्रतिज्ञा पांचाल जिन्होंने पेटी बजाने का हुनर दिखाया इसके साथ ही गायन कु. हर्षिता व तबला पर ओम पांचाल ने प्रस्तुति की गई, साथ ही पांचाल महासभा के सभी भाई बंधुओ ने छात्र-छात्राओं और बाल कलाकारों की उज्जवल भविष्य की कामना पांचाल महासभा करती हैं। उक्त जानकारी समाजसेवी बलवीर पाँचाल ने दी।
Tags
दतिया समाचार