पेट में गैस की समस्या को ठीक करती हैं ये 7 घरेलू ओषधियां , इस्तेमाल करें तुरंत मिलेगा आराम

आपकी रसोई में मिलने वाली इन चीजों के इस्तेमाल से पेट की समस्याओं को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। 
अदरक
आपकी रसोई में मिलने वाला अदरक औषधीय गुणों से भरपूर मसाला है। अदरक में पाई जाने वाले एंटीइन्फ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण हमारे शरीर में इन्फ्लेमेशन को दूर करते हैं। और हमारे पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं। पेट संबंधी विकारों से बचाव के लिए अदरक को सुखाकर पाउडर के रूप में सेवन किया जाता है।

त्रिफला
हरड़, बहेड़ा और आंबला इन तीन चीजों की बराबर मात्रा से मिलकर बना त्रिफला चूर्ण हमारे डायजेस्टिव सिस्टम के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। अपच और कब्ज जैसी समस्याओं के निवारण के लिए त्रिफला चूर्ण रामबाण की तरह काम करता है। 

सौंफ
सौंफ पाचन संबंधी समस्याओं जैसे पेट फूलना, गैस और कब्ज के इलाज में काफी मदद करते हैं। सौंफ का प्रयोग करने से हमारी आंतों में चिकनाहट बनी रहती है। जिससे कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से निजात मिलती है। इसके साथ ही सौंफ का सेवन करने से हमारे शरीर में पाचन एंजाइम्स का उत्पादन काफी तेज हो जाता है। 
पुदीना
अपनी ठंडी प्रकृति के लिए जाना जाने वाला पुदीना गर्मी से होने वाली पेट की समस्याओं के लिए बेहद कारगर साबित होता है। पेट में जलन, मितली पेट में सूजन और अपच जैसी गैस्ट्रिक समस्याओं से निजात दिलाने के लिए पुदीने का सेवन बहुत लाभकारी होता है।
जीरा
गैस्ट्रिक प्रॉब्लम्स से निजात पाने में जीरा एक बेहद कारगर आयुर्वेदिक उपाय है। जीरे का सेवन करने से हमारे पाचन एंजाइम बूस्ट होते हैं। जिससे हमारा पाचन तंत्र मजबूत होता है। पेट में बनने वाली गैस से निजात दिलाने में जीरा बहुत कारगर औषधि है। 

मुलेठी
पेट की खराबी, एसिडिटी और अपच के लिए मुलेठी का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। यह पेट में जलन, कब्ज और सूजन जैसी समस्याओं को ठीक करने के लिए शानदार घरेलू उपाय है। पेट संबंधी रोगों के अलावा मुलेठी के कई औषधीय गुण हैं। मुलेठी को वात और पित्त दोष नाशक भी माना जाता है।
धनिया
धनिए में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करने का काम करते हैं। इसके साथ ही हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए धनिए का पानी बहुत लाभ करता है। धनिया पाचन एंजाइमों और पाचन रसों के उत्पादन को बढ़ाने का काम करता है। जिससे हमारा पाचन तंत्र दुरुस्त होता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।








Post a Comment

Previous Post Next Post