तुलसी का पौधा है औषधीय गुणों से भरपूर: इन 10 रोगों में है रामबाण औषधि


तुलसी का पौधा औषधीय गुणों से भरपूर होता है, इसलिए आयुर्वेद में प्राचीन काल से ही तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल कई तरह के रोगों के उपचार के लिए भी किया जाता रहा है, कई रोगों के इलाज में तुलसी के पत्ते रामबाण साबित होते हैं, तो आज हम तुलसी की पत्तियों के 10 ऐसे ही फायदों के बारे में जानने वाले हैं।


1- रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए

प्रतिदिन तुलसी की कुछ पत्तियों को चबाकर खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, तो जो लोग जल्दी जल्दी बीमार पड़ जाते हैं, उन्हें हर रोज सुबह तुलसी की ताज़ी पत्तियां चबानी चाहिए।

2- दिमागी ताकत को बढ़ाती है

मस्तिष्क की शक्ति को बढ़ाने के लिए आपको हर रोज तुलसी के 5 पत्तों का सेवन पानी के साथ करना चाहिए, इससे बुद्धि तेज होती है और दिमागी ताकत बढ़ती है, बच्चों की एकाग्रता बढाने के लिए ये रामबाण नुस्खा है।


3- निखरती है चेहरे की रंगत

तुलसी के तेल को नियमित रुप से चेहरे पर लगाने से चेहरे की रंगत साफ होती है और चेहरे में गज़ब का निखार आता है, साथ ही कील मुंहासे और पिम्पल्स दूर होते हैं।


4- दांत के दर्द को करे गायब

जब भी आपके दांतों में दर्द की शिकायत हो तो उसे दूर करने के लिए काली मिर्च और तुलसी के पत्तों की गोली बनाकर दांतों के नीचे रख लें, ऐसा करने से कुछ ही देर में आपके दांतों का दर्द गायब हो जाएगा।

5- खांसी और अस्थमा में फायदेमंद

तुलसी के पत्तों का रस, सोंठ, प्याज का रस और शहद को मिलाकर उसका मिश्रण तैयार कर लें, इस मिश्रण को चाटने से सूखी खांसी और अस्थमा से काफी हद तक राहत मिलती है।

6- मुंह की बदबू करे दूर

अक्सर मुंह से जुड़ी कई समस्याओं की वजह से कई लोगों की सांस से दुर्गंध आने लगती है। ऐसे में रोजाना सुबह तुलसी के पत्तों का सेवन करने से मुंह के बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं, जिससे सांस की बदबू की समस्या भी दूर होती है।

7- पाचन के लिए गुणकारी

अगर आप पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान है, तो तुलसी के पत्ते आपके लिए मददगार साबित होंगे। रोजाना खाली पेट तुलसी के पत्ते चबाने से एसिडिटी और पेट में जलन की समस्या दूर होती है। साथ ही यह शरीर के पीएच लेवल को बरकरार रखने में भी सहायक है।

8- ब्लड प्रेशर को कम करना 

हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने वाली तुलसी की पत्तियां खाने से व्यक्ति के स्वास्थ्य पर काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. पवित्र तुलसी सिरदर्द, चिंता, डिप्रेशन, अनिद्रा और हाई ब्लड प्रेशर के लिए एक प्रभावी उपचार है.

9- कीड़े के काटने का इलाज

ताजी तुलसी की पत्तियां त्वचा की कई समस्याओं, जैसे- दाद या कीड़े के काटने, को ठीक करने का एक सरल और प्रभावी तरीका है. प्रभावित जगह पर तुलसी के पत्तों का रस लगाएं. पवित्र तुलसी में प्राकृतिक सूजन रोधी और दर्द निवारक गुण होते हैं।

10- इन्फेक्शन होता है ठीक

पौधे की एंटीवायरल, एंटीफंगल, जीवाणुरोधी और एंटीफंगल विशेषताओं के कारण, तुलसी का उपयोग सदियों से घावों और इन्फेक्शन के इलाज के लिए किया जाता रहा है. इसके अतिरिक्त, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सूजन को कम करने और घाव भरने में तेजी लाने में सहायता करते हैं.

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।



Post a Comment

Previous Post Next Post