{ फरार आरोपी राजनीतिक क्षय में पुलिस प्रशासन राजनीतिक दबाव में ना आकर स्वतंत्र होकर न्याय पूर्वक कार्यवाही करें }
बुरहानपुर - सोमवार को सुबह 11:30 बजे समाजसेवी अमन गोटे वाला और नौशाद अली अंसारी ने बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर बुरहानपुर जिला पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोंढा को आरोपी पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष आनंद दिक्षित की सर्चिंग बढ़ाकर जल्द से जल्द गिरफ्तार के संबंध में शिकायत पत्र सौंपा समाजसेवी नौशाद अली अंसारी ने कहा की बुरहानपुर जिला अस्पताल में चार-पांच माह पूर्व पहले बहुचर्चित हुए महा घोटाले का आरोपी पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष आनंद दिक्षित उसमें उसके पत्रकार साथी एवं शासकीय जिला अस्पताल के सिविल सर्जन आरोपी शकील अहमद खान व उनके साथी सम्मिलित रहे शासकीय राशि गबन करने के मामले में उन्हें जेल भेज दिया गया शासकीय जिला अस्पताल के करोड़ों रुपए के घोटाले का मास्टरमाइंड आरोपी पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष आनंद दिक्षित आज दिनांक तक गिरफ्तार नहीं हो पाया जबकि विगत दिनों पूर्व बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा के द्वारा चेतावनी पत्र जारी करने के पश्चात भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है जिससे यह मालूम होता है कि आरोपी फर्जी पत्रकार आनंद दिक्षित ने कानून व जिला प्रशासन को कमजोर साबित कर व कानून की मान मर्यादा को ठोस पहुंचाने का कार्य कर दिया आरोपी फर्जी पत्रकार आनंद दिक्षित की यह हरकत से मालूम होता है कि वह कानून व जिला प्रशासन को कुछ भी नहीं मानता आरोपी पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष आनंद दिक्षित पुलिस की गिरफ्त से अभी तक दूर होना यह प्रमाण देता है की उसे मंत्री सांसद या विधायक अर्थात राजनीतिक क्षय मिल रहा है जिसके कारण वह अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है समाजसेवी नौशाद अली अंसारी ने कहा की जीस तरह मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के द्वारा सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने और कानून से खिलवाड़ करने वाले दोषियों के विरुद्ध उनकी संपत्तियों पर बिलडोजर चलाने की प्रथा उनकी की संपत्ति पूर्ण रूप से जब्त करने की कार्रवाई की जा रही इस बात को ध्यान में रखते हुए हमारी विनती है कि बिना किसी राजनीतिक दबाव प्रभाव में ना आकर स्वतंत्र होकर न्याय पूर्वक संविधानिक कार्रवाई कर जनता को यह विश्वास दिलाए की क़ानून व उसके रक्षक सभी वर्गों के लिए बराबर है कानून प्रशासन किसी के दबाव में नहीं रहता।
Tags
बुरहानपुर समाचार