बुरहानपुर - सड़क हादसे में मृत व्यक्ति का पोस्टमार्टम को लेकर जिला अस्पताल के डॉक्टर और विधायक के बीच बहस हो गई जिससे पीएम रूम के बाहर हंगामा हो गया मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिला अस्पताल में सड़क हादसे में मृत व्यक्ति के डेथ बॉडी का रात में पीएम करने से मना करने पर विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा डॉक्टर पर भड़क गए इस वजह से अस्पताल के पीएम रूम के बाहर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई वहां एक घंटे से ड्रामा चल रहा आप को बता दे की डॉ सौमित बाथम ने रात होने पर पीएम नहीं करने का हवाला दिया लेकिन विधायक शेरा ने कहा कि नियम बदल गए हैं रात में भी अब पोस्टमार्टम होता है पीएम करो या फिर इस्तीफा दो विधायक शेरा के बोलने पर डॉक्टर बाथम ने सीएचएमओ को इस्तीफे की पेशकश भी कर दी वहीं विधायक ने सिविल सर्जन को भी फोन लगाया, लेकिन इनका मोबाइल नंबर बंद मिला जिससे वो और नाराज हो गए।
Tags
बुरहानपुर समाचार