बुरहानपुर - दारूस्सुरूर एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी बुरहानपुर के तत्वधान 16 अक्टूबर रविवार को सुबह 10 बजे विमोचन समारोह का आयोजन सईदा हॉस्पिटल कैंपस मे हमीद उल हक अंसारी के संरक्षण में किया गया बुरहानपुर के इतिहास पर सबसे मोटी पुस्तक और विश्वसनीय तारीख ए ज़र निगार बुरहानपुर और मासी रे रहीमी का विमोचन अतिथियों के द्वारा किया गया। जलगांव महाराष्ट्र से पधारे विद्वान डॉक्टर करीम सालार ने अध्यक्षता की और कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक हमीद उद्दीन काजी के हाथों हुआ। इस कार्यक्रम में विशेष रुप से यह कहां गया के युवा पीढ़ी को पुस्तक अध्ययन की ओर आकर्षित करने की आवश्यकता है और नए लेखकों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए ताके वह साहित्य और समाज के क्षेत्र में अपनी सेवा सरलता से प्रदान कर सके मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा भैया, इकराम अंसारी, काईद सुरूरी ने शिरकत की और खलील अंसारी, प्रोफेसर रियासत अली, ताहिर नक्कास, डॉक्टर आरिफ अंसारी ने अपने शोध पत्र मे पुस्तक की विशेषता पर अपनी बात रखी सोसाइटी के अध्यक्ष तनवीर रज़ा बरकाती ने श्रोताओं का आभार व्यक्त किया और कहा के हमारी सोसाइटी उर्दू साहित्य और समाज के क्षेत्र में काम करने वालों की भरपूर सहायता करेगी इस कार्यक्रम का संचालन सेवा सदन उर्दू विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर एसएम शकील ने की।
Tags
बुरहानपुर समाचार