नगर निगम ने स्वच्छता को लेकर स्वच्छता उत्सव किया आयोजित महापौर माधुरी पटेल ने 6 वार्डों में भ्रमण कर देखी स्वच्छता व्यवस्था

बुरहानपुर - स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 अंतर्गत नगर निगम बुरहानपुर में स्वच्छता उत्सव आयोजित किया जा रहा है जिसकी शुरुआत दिनांक 15/ 10 /2022 से वार्ड नंबर 1 से 6 में विशेष सफाई अभियान चलाकर सभी वार्डो की संपूर्ण सफाई की जा रही है। जनता व जनप्रतिनिधियों को स्वच्छता से जोड़ा जा रहा है शनिवार को इस कार्यक्रम में महाजनापेठ नेहरू नगर शिकारपुरा सीलमपुरा प्रतापपुरा एवं महर्षि दयानंद कुल 6 वाडो नगर निगम द्वारा सफाई अभियान चलाया गया सफाई अभियान के अंतर्गत महापौर माधुरी पटेल निगमायुक्त संदीप श्रीवास्तव उपायुक्त जितेंद्र कुमार मंडलोई सहायक आयुक्त ज्योति सुनारिया द्वारा उपरोक्त प्रातः 7:30 बजे उपरोक्त सभी बड़ों का निरीक्षण किया सफाई व्यवस्था का जायजा लिया महापौर माधुरी पटेल द्वारा छोटी छोटी गलियों में भी भ्रमण कर सफाई व्यवस्था देखें एवं सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए भ्रमण के दौरान वार्डों के पार्षद गण भारत कुमार इंगले रफीक अहमद पदमा गणेश्वर उड़े स्वाति हेमेंद्र महाजन सरला महाजन अजय बालापुर कर एवं सफाई सेक्टर अधिकारी एवं सुपरवाइजर मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post