इतिहास में दर्ज 20 मई के दिन का क्या महत्व है ? : आइये जानते हैं

20 मई
1498: भारत के समुद्र मार्ग की खोज के बाद पुर्तगाली एक्सप्लोरर, वास्को द गामा, कालीकट (अब कोझिकोड) तक पहुंच गया
1873: सैन फ्रैंसिस्को के बिजनेसमैन लेवी स्ट्रॉस और दर्जी जेकब डेविस को इसी दिन दुनिया की पहली जीन्स बनाने का पेटंट दिया गया
1965: ब्रिटेन की पुलिस को हथियारबंद अपराधियों और खतरनाक व्यक्तियों के खिलाफ आंसू गैस की बंदूकें और गोले इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई थी
1965: मिस्र में  पाकिस्‍तानी बोइंग विमान “720 – B” के क्रैश हो जाने से लगभग 100 लोगों की जान गई
1983: दक्षिण अफ्रीका की राजधानी प्रीटोरिया में हुए कार बम धमाके में कम से कम 16 लोग मारे गए थे जबकि 130 से ज़्यादा ज़ख्मी हो गए थे
1995: रूस द्वारा मानव रहित अंतरिक्ष ‘स्पेक्त्र’ का सफल प्रक्षेपण
2003: पाकिस्तान ने उग्रवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन पर प्रतिबंध लगाया
2006: चीन ने कहा ताइवान विश्व स्वास्थ्य संगठन की सदस्यता का पात्र नहीं
2011: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मध्य प्रदेश के बीना में हज़ारों करोड़ की लागत से बनी ऑयल रिफ़ाइनरी देश को समर्पित की
2011: झारखंड की पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल ने  दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे उम्रदराज़ भारतीय महिला होने का गौरव हासिल करते हुए पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा
● जन्म
1894: आध्यात्मिक गुरु चंद्रशेखरेंद्र सरस्वती
1900: हिन्दी कवि सुमित्रानंदन पंत
1910: मूर्तिकार रामकिंकर बैज
1918: वीर अमर शहीदों में एक पीरू सिंह
● निधन
1766: होल्कर वंश के प्रवर्तक मल्हारराव होल्कर
1972: कवि गयाप्रसाद शुक्ल सनेही
2012: मानव विज्ञानी लीला दुबे
1929: स्वतंत्रता सेनानी राजकुमार शुक्ल

Post a Comment

Previous Post Next Post