आप पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष ने महापौर चुनाव लड़ने हेतु अपना आवेदन पत्र प्रस्तुत किया

बुरहानपुर - आम आदमी पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष एवं पार्टी द्वारा पूर्व में घोषित महापौर प्रत्याशी प्रतिभा संतोष सिंह दीक्षित ने पूरी टीम के साथ पार्टी की जिला अध्यक्ष रियाज खोखर के नेतृत्व में महापौर चुनाव लड़ने हेतु अपना आवेदन पत्र प्रस्तुत किया दीक्षित ने अपने संबोधन में कहा कि मैं आदरणीय हमारे पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मध्य प्रदेश के प्रभारी आदरणीय गोपाल राय प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह संभागीय प्रभारी मुकेश उपाध्याय जो की पार्टी के उपाध्यक्ष पार्टी की जिला अध्यक्ष खोकर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शांतनु पाटीदार के नेतृत्व में बुरहानपुर में संपूर्ण 48 वार्डों में प्रचार प्रसार कर महापौर चुनाव जीतने का प्रयास करूंगी और आम आदमी पार्टी को मजबूत रखने में हर संभव मदद करूंगी मैं आप सब की आभारी हूं जिन्होंने पार्टी की ओर से मुझे मौका दिया इस अवसर पर पार्टी के युवा विंग के जिला अध्यक्ष मोंटू संयास पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष शब्बीर हुसैन राजेश निदाने दीपक हरने नरेश तायडे पार्टी के तेजतर्रार संगठन मंत्री शेख अब्दुल वसीम अख्तर उपाध्यक्ष अन्नू भाई नौशाद अली सभी ने आम आदमी पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए और आने वाले नगर निकाय चुनाव का शंखनाद किया सभी ने जिला अध्यक्ष रियाज खोकर के नेतृत्व में पार्टी को आगे बढ़ाने हेतु संकल्प लिया

Post a Comment

Previous Post Next Post