बुरहानपुर। आज जिला अध्यक्ष अजय रघुवंशी एवं ग्रामीण जिलाध्यक्ष किशोर महाजन के समक्ष श्रीमती सरिता भगत ने आगामी नगर निगम चुनाव मे कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। श्रीमती भगत ने शुक्रवार को दोपहर को अपनी महिला कार्यकर्ताओ के साथ जिलाध्यक्ष के निवास पर पहुंचकर अपनी महापौर प्रत्याशी की प्रबल दावेदारी पेश की और जिलाध्यक्ष ने श्रीमती भगत को पूरा आश्वासन दिया कि हम आपको पूरा सहयोग करेंगे और हम प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथजी को आप की दावेदारी से अवगत कराएंगे इस दौरान अनीता बालापुरकर, ज्योति महाजन, मीरा चौहान, माया गहलोत, कविता गुप्ता, नीता चौधरी, सुनीता शाह लक्ष्मी राठौर आदि महिलाएं उपस्थित थी
Tags
बुरहानपुर समाचार