अगर आपको दस्त की समस्या है तो आपको यह पता होना चाहिये कि ऐसे समय में किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए. आइये इस लेख में हम आपको इस बारे में बताते हैं -
दस्त होने पर क्या नहीं खाना चाहिए
1- मसालेदार खाना- अगर आपको उल्टी दस्त की समस्या हो रही है तो आपको सबसे पहले खाने-पीने में अहतियात बरतना चाहिए. आपको मसालेदार भोजन से परहेज करना चाहिए. इस तरह के खाने से पेट और पाचन तंत्र खराब होता है.
2- तली हुई चीजें- दस्त होने पर आपको ज्यादा ऑयली या फैटी भोजन नहीं करना चाहिए. ज्यादा तेल वाली चीजें खाने से पेट में जलन और अपच की समस्या बढ़ने लगती है. दस्त की वजह से पाचन प्रक्रिया पहले से कमजोर होती है ऐसे में आपको उबली हुई सब्जियां या लीन प्रोटीन का सेवन की करना चाहिए.
3- मीठी चीजों से बचें- उल्टी दस्त होने पर आपको ज्यादा मीठा नहीं खाना चाहिए. शुगर जब आंतों में पहुंचती है तो सेंसिटिव बैक्टीरिया को प्रभावित करती है. इससे डायरिया से पीड़ित मरीज की स्थिति और खराब हो सकती है. इसलिए मीठे जूस और मीठे ज्यादा न खाएं. दस्त होने पर आर्टिफिशियल स्वीटनर का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए.
4- फाइबर वाली चीजें न खाएं- पेट खराब होने पर फाइबर वाली चीजें कम खानी चाहिए. इससे पाचन प्रक्रिया तेज हो जाती है और दस्त ठीक नहीं हो पाते हैं. आपको खाने में साबुत अनाज, चावल और ब्रेड, बीज और सूखे मेवों ज्यादा नहीं खाने चाहिए. इन चीजों में फाइबर पाया होता है.
5- बचना चाहिए डेरी प्रोडक्ट से - दस्त के दौरान आपको डेरी उत्पाद जैसे पनीर, दूध और बटर आदि नहीं खाना चाहिए क्योंकि इनमें लैक्टोज के रूप में शुगर मौजूद होते हैं। इस प्रकार के शुगर दस्त की समस्या को और भी बढ़ाते हैं।
दस्त होने पर क्या खाना चाहिए ?
1- दस्त रोकने के लिए खाना चाहिए उबला आलू - आलू को उबालकर या बेक्ड आलू को मसलकर उसमें एक चुटकी नमक और मिर्च मिलाकर खाएं। इससे आपको दस्त से जल्द से जल्द राहत मिलेगी। दस्त की समस्या में हमेशा स्टार्च युक्त भोजन की सलाह दी जाती है।
2- दस्त में खाएं ओटमील - ओटमील में घुलनशील फाइबर होते हैं, जो (गैस्ट्रोइन्टेस्टनल ट्रैक्ट) से पानी को अवशोषित करते हैं। इससे आपके मल को टाइट होने में मदद मिलता है, जिससे आपको बार-बार मल त्याग की इच्छा नहीं होती है।
3- दस्त में खाएं सेब - दस्त के दौरान आप सेब भी खा सकते हैं। यह पैक्टीन का बहुत अच्छा स्त्रोत है, जिसमें किसी चीज को बांधने या गढ़ा करने के गुण होते हैं।
4- दस्त में खाएं खिचड़ी - दस्त या डायरिया में हल्का भोजन खाना आपके लिए बहुत ज्यादा लाभदायक होता है। इसलिए मूंगदाल की खिचड़ी खाना आपके लिए बहुत अच्छा होगा। यह आपको आवश्यक उर्जा प्रदान करता है और आसानी से पच जाता है।
5- दस्त में खाना चाहिए दही - दही आपके पेट को शांत रखता है और ठंडक भी पहुंचाता है। इसलिए दस्त में दही खाना बहुत अच्छा होता है। यह एक प्रोबायोटिक है, जिसमें अच्छे बैक्टीरिया होते हैं, जो पाचन क्रिया में सहायक होते हैं।
6- दस्त में खाना चाहिए केला - लूज मोशन के दौरान केला खाना आपके लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। केला में मौजूद पोटैशियम आपके पाचन को सामान्य बनाने में मदद करता है। इसके अलावा केला में स्टार्च भी होता है, जो आपके पेट में नमक और पानी के अवशोषण को बेहतर बनाता है, जिससे आपका मल टाइट हो जाता है। इसके साथ ही साथ इसमें फाइबर भी मौजूद होते हैं, जो आपके आंतों के लिए लाभदायक हैं।
7- दस्त होने पर आपको दिनभर में थोड़ा-थोड़ा खाना चाहिए. आपको ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिन्हें पचाने में मुश्किल न हो.
8- दस्त होने पर ब्लैंड फूड का सेवन करना चाहिए. मुलायम, लो डायट्री फाइबर, कच्चे की बजाय पके हुए और कम मसालेदार खाने को ब्लैंड फूड कहते हैं.
9- दस्त होने पर खाने में चावल और मूंग दाल की पतली खिचड़ी दही के साथ खाएं.
10- दस्त होने पर ज्यादा से ज्यादा लिक्विड पीएं. खूब सारा पानी पिएं. पानी में ओआरएस डालकर पीएं.
11- आप नारियल पानी, इलेक्ट्रोलाइट वॉटर और स्पोर्ट्स ड्रिंक्स भी पी सकते हैं.

