बुरहानपुर के इंदौर इच्छापुर हाईवे पर मंगलवार सुबह 10 बजे विवेकानंद कॉलेज के पास ऐपे ऑटो स्कूल छात्रों से भरा और आईसर के बीच भीषण भिड़ंत में तीन की मृत्यु हो गई हादसे में ऑटो चालक और 2 छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई।
भीषण घटना के बाद आईसर ड्राइवर मौके से फरार हो गया बाकी भीषण एक्सीडेंट में ट्रक में सवार मजदूरों में से 8 और ऐपे ऑटो में सवार छात्राओं में से 7 घायल है राहगीरों की मदद से घायलों को बुरहानपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसमें 3 छात्रों की हालत गंभीर बताई गई ।
हादसे में ऐपे चालक दिनेश पिता अर्जुन महाजन उम्र 40 साल निवासी बंभाड़ा, छात्रा पूजा उम्र 19 साल निवासी बंभाड़ा शाहपुर, और विद्या उम्र 19 साल पिता तुकाराम बारी निवासी बंभाड़ा थाना शाहपुर की मौके पर ही मौत हो गई ।
भीषण एक्सीडेंट हादसे में हुए घायल:- आसिफ पिता नवाब उम्र 22 साल मजदूर जामिल हुसैन पिता हुसैन उम्र 22 साल मजदूर नईम उम्र 29 साल मजदूर राहुल पिता सुरेश उम्र 25 साल मजदूर असलम पिता भिका 23 साल मजदूर निजाम पिता मकीरा उम्र 26 साल मजदूर आसिफ पिता शमशेरा उम्र 27 साल मजदूर युसुफ पिता कलीम उम्र 24 साल मजदूर प्रांजल पिता निलेश उम्र 19 साल छात्रा भाग्यश्री पिता अनिल उम्र 18 साल छात्रा मोनिका उम्र 18 साल छात्रा रुपाली पिता कैशाल उम्र 18 साल छात्रा आरती पिता संजय उम्र 18 साल छात्रा भावना उम्र 19 साल छात्रा वैष्णवी छात्रा।
भाजपा की पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस,जिलाध्यक्ष भाजपा,कलेक्टर, एसपी ने बुरहानपुर के शाहपुर में इंदौर-ईच्छापुर मार्ग पर दो वाहनों की दुघर्टना में कई लोगों के घायल होने एवं असामयिक निधन का समाचार मिलने पर तत्काल अस्पताल पहुंचकर उनके त्वरित उपचार की व्यवस्था कराई साथ ही गंभीर मरीजों को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराकर उनके उचित उपचार की व्यवस्था कराई है।
सीएम श्री शिवराज सिंह चौहान ने बुरहानपुर जिले के इंदौर-इच्छापुर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में स्कूल छात्राओं और ऑटो चालक के असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है।
सीएम श्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति व परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और गंभीर रूप से घायल अन्य नागरिकों को सहायता राशि तथा उन्हें उचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
Tags
बुरहानपुर समाचार

