बुरहानपुर - शहर के रहवासियों ने सोमवार को नगर निगम के गेट पर आकर अपने घरों का कचरा फेंक कर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। ज्ञात हो विगत 4 दिवस से डोर टू डोर कचरा गाड़ी शहर में किसी भी स्थान पर नहीं आ रही हे सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार ठेकेदार द्वारा समय पर वेतन नहीं देने के कारणवश गाड़ी चालक कर्मचारी कचरा एकत्रित करने नहीं जा रहे हैं जिससे शहर वासियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है घरों में कचरे का ढेर एकत्रित हो चुका है हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष ठा प्रियांक सिंह ने नगर निगम अधिकारियों पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा जब कचरा गाड़ियां नहीं आ रही है तो कचरे को कहां फेके कई दिनों से घर में कचरा जमा होने के कारण घरों में दुर्गंध एवं बीमारियां फैल रही है अतः नगर निगम द्वार पर आकर विरोध स्वरूप कचरा फेंका गया है अगर जल्द समस्या का निदान नहीं किया गया तो शहर की समस्त सड़कों को कचरे से पाट दिया जाएगा। ठेकेदार मनमानी कर रहे हैं और सफाई कर्मचारियों को भुगतान नहीं किया जा रहा जल्द से जल्द ठेका पद्धति समाप्त कर कर्मचारी हित में निर्णय होना चाहिए जिससे कचरे की समस्या से निदान प्राप्त हो सके प्रदर्शन के समय भूषण सूर्यवंशी, पवन चौहान, सौरभ पानीवाले, विक्की मराठा, आदि रहवासी उपस्थित रहे।
Tags
बुरहानपुर समाचार