बुरहानपुर - आर्ट ऑफ लिविंग के छह दिवसीय हैप्पीनेस प्रोग्राम शिविर का हर्षोल्लास के साथ हुआ समापन प्रतिभागियों ने सुदर्शन क्रिया के साथ सीखें जीवन जीने की कला के गुर अगर आप तनाव रहित हंसते हंसाते जीवन जीना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको व्यक्ति और परिस्थिति जैसे भी हैं उनको स्वीकार करना होगा,क्योंकि जैसे हम स्वीकार भाव के साथ होते हैं हमारा मन शांत हो जाता है और शांत मन के साथ आप कैसा भी व्यक्ति या विपरीत परिस्थिति हो उसे बदलने में सक्षम हो जाते हैं ।
यह बात जीवन जीने की कला सिखाने वाली आध्यात्मिक संस्था आर्ट ऑफ लिविंग के छह दिवसीय हैप्पीनेस प्रोग्राम शिविर में संस्था के वरिष्ठ प्रशिक्षक और केंद्र प्रमुख संतोष देवताले ने प्रतिभागियों को गुरु ज्ञान का संदेश देते हुए कही आपने कहा जब तक हम नहीं चाहे कोई हमारी मुस्कुराहट को हमसे नहीं छीन सकता इस शिविर की सुदर्शन क्रिया इतनी प्रभाव शाली है कि यह साधक को भीतर से शारीरिक मानसिक और भावनात्मक स्तर पर मजबूत बनाती है! आठ मार्च मंगलवार से शुरू हुए शिविर में प्रशिक्षका स्नेहा मुंगी और विजय दुंबानी ने भी प्रशिक्षण दिया! रविवार अंतिम दिवस के सत्र में प्रति भागियों के बीच निपुण रसोईया प्रतियोगिता भी आयोजित हुई जिसमें कच्ची सामग्री से 20 मिनट के भीतर स्वादिष्ट भोजन तैयार कर सभी को परोसना था इस अवसर पर बतौर निर्णायक नगर निगम की पूर्व अध्यक्ष गौरी दिनेश शर्मा तथा जिला पंजीयक एस.के.तोमर विशेष रूप से उपस्थित थे संस्था के भजन सिंगर भरत श्रॉफ और भरत रावल ने गुरु के प्रति कृतज्ञता भाव की अभिव्यक्ति के रूप में भजनों की प्रस्तुति भी दी! अपने अनुभव साझा करते हुए प्रतिभागी सौम्या तोमर,रिया श्रॉफ, दिव्या मेहरा, गीता तोमर, डॉ हर्ष वर्मा, सागर सिंह बेस, रजनी कुशवाह, एवं गोपाल भार्गव सहित अनेक प्रतिभागियों ने इस शिविर में सिखाई जाने वाले सुदर्शन क्रिया और गुरु ज्ञान की चाबीयों को बहुत ही ज्ञानवर्धक तथा सफल जीवन जीने के लिए उपयोगी बताया ! सभी ने प्रथम चरण में आगामी 41 दिवस तक नियमित ग्रह साधना का भी संकल्प लिया इस शिविर को सफल बनाने में संस्था के योगेश श्रॉफ, दिनेश पारीक, दीपक अदमने आशीष कपड़िया अनिल जडिया, प्रतिभा कपड़े का विशेष योगदान रहा! अंत में सभी के प्रति आभार प्रदर्शन संस्था के साधक लक्ष्मण मित्तल ने किया
Tags
बुरहानपुर समाचार