आदिवासी समाज द्वारा भगोरिया मेला बड़ी धूमधाम से मनाया गया

बुरहानपुर - बुरहानपुर जिले के नेपानगर में आदिवासी समाज द्वारा मनाया जाने वाला परंपरागत लोक उत्सव भगोरिया की धूम धाम से मनाया गया जिसे देखने हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ी आप को बता दे रविवार को नेपानगर के नेहरू स्टेडियम पर भगोरिया मेला लगाया गया मेले में नगर की सामाजिक संस्था जागृति कला केंद्र ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमे पारम्परिक वेश भूषा में नृत्य करने आईं अलग अलग ग्रामीण क्षेत्रों की टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया भगोरिया उत्सव में हजारों की संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग पहुंचे यहां परम्परागत रूप से आदिवासी समाज ने मांदल की थाप पर पारंपरिक नृत्य किया और मस्ती का गुलाल उड़ाते हैं भगोरिया मनाया। होली के पूर्व मनाए जाने वाले भगोरिया का उल्लास दोपहर के समय पूरे चरम पर पहुंच चुका था। जिससे बाजार में भी अच्छी रोनाक देखने को मिली  हर कोई अपनी मस्ती में मस्त था। भगोरिया में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन ने भारी बल तैनात किया था चप्पे-चप्पे पर होने वाली घटनाओं पर पुलिस ने बारीकी से नजर बनाए रखी वहीं शहर में चारो तरफ लगे सी.सी.टी.वी कैमरो से भी निगरानी रखी गई। देर शाम तक पुलिस बल व्यवस्था बनाने में जुटा रहा पुलिस के अलावा नेपानगर नगर पालिका, राजस्व विभाग की पटवारी टीम भी लगातार मॉनिटरिंग करते नजर आई वहीं कोरोना काल के दो वर्षो बाद लगे भगोरिया मेले में आदिवासी अपनी मस्ती में मस्त नजर आए।

Post a Comment

Previous Post Next Post