आप भी सोने से पहले मोबाइल का उपयोग करते है तो हो जाइये सावधान!


वर्तमान में छोटे बच्चे से लेकर बड़ो तक सब मोबाइल में ही व्यस्त रहते है, क्योकि मोबाइल में सुविधाएं इतनी अधिक हो गई है की कही पर जाने की जरूरत नहीं और ये ठीक भी है पर बात अब यह आ गई है की लोग सोते समय मोबाइल फ़ोन का उपयोग करके जीवन को आसान तो बना रहे रहे है पर उसी क्रम से अपने जीवन की उम्र कम भी करते जा रहे है।

अंधापन

आँखों का रेटिना बहुत ही संवेदनशील होता है। अगर आप सोने से पहले फ़ोन का उपयोग करते है तो आप अस्थाई रूप से अंधेपन का शिकार हो सकते हो। अगर आप अंधेरे में चैट या गेम खेल रहे है तो फ़ोन की रोशनी आँखों की रोशनी को हल्का कर देती है, जिससे अंधेपन की शिकायत हो सकती है।

टेक्स्ट नेक बीमारी

अक्सर लोग फ़ोन, टैबलेट एवं अन्य उपकरणों का उपयोग कर गर्दन को फ़ोन की तरफ झुका कर रखते है जिससे लोगों की गर्दन में दर्द होना आम बात है समझ कर टाल देते है पर इससे आपको ‘टेक्स्ट नेक’ नामक बीमारी हो सकती है। यह बीमारी आपको रोजाना सिर्फ 2 घंटे गर्दन झुका कर फ़ोन इस्तेमाल करने पर हो सकती है।

कैंसर

आज की दुनिया में मोबाइल फ़ोन और टैबलेट का उपयोग करना एक आम बात हो गई है। एक सर्वे के दौरान लगभग 18 से 44 साल की आयु के 79 प्रतिशत लोग मोबाइल का उपयोग करते है पर यह कोई नहीं जानता की इस छोटीसी चीज से कैंसर भी हो सकता है। नेशनल युनिवर्सिटी फॉर फूड के द्वारा किये शोध से पता चला है की मोबाइल से निकलने वाले रेडियेशन से कैंसर (CANCER) जैसी खतरनाक बीमारी हो सकती है।

ब्रेन ट्यूमर

पुरे दिन के साथ मोबाइल को रात को भी उपयोग करने से ब्रेन ट्यूमर जैसी बीमारी भी हमारे शरीर में घर बना सकती है। यह बीमारी पुरे दिन में 15 घंटे या उससे अधिक समय तक मोबाइल फ़ोन का उपयोग करने वालों को हो सकती है। यह बीमारी सेल्स, बिज़नस और घंटो फ़ोन पर बात करने वालों को हो सकती है।

नींद

अक्सर लोग सोने से पहले मोबाइल का उपयोग बहुत अधिक करते है जिससे उन्हें नींद नहीं आने की समस्या हो जाती है और इसके अलावा आँखों के निचे काले धब्बे भी हो जाते है जो चेहरे की सुन्दरता को कम करते है।



Post a Comment

Previous Post Next Post