बुधवार को ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘‘ बुरहानपुर जिले के ग्राम झिरी पहुंची। जिसमें भाजपा प्रदेश प्रवक्ता, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने सहभागी होकर हितग्राहियों को हितलाभ वितरित कर अपने विचार रखे।
इस अवसर जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल, जिला पंचायत सदस्य दिलीप पवार, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष व यात्रा प्रभारी ईश्वर चौहान, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष सुभाष चौहान एवं सरपंच श्रीमती आशा केथवास सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण उपस्थित रहे।
श्रीमती चिटनिस ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा समाज के गरीब वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा की मोदी सरकार की गाड़ी प्रत्येक गांव में जा रही है। ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निराकरण करने के साथ उन्हें विकसित भारत यात्रा के बारे में जानकारी देने के साथ ही संकल्प दिलवाया जा रहा है।
Tags
बुरहानपुर समाचार