दोपहर में लंच के समय किन चीजों को खाने से बचें...आइये जानते हैं


लंच के समय किन चीजों को खाने से बचें.

1.वेजिटेबल सूप 

माना कि वेजिटेबल सूप कैलोरी में काफी कम होता है और पोषक तत्वों से भरा हुआ होता है, लेकिन उसमें प्रोटीन बिल्कुल नहीं होता, जिसका अर्थ है कि सूप का बाउल आपके पेट को अधिक समय तक भरा नहीं रखेगा. दरअसल, प्रोटीन भूख को कम करता है, जिससे अधिक खाने का मन नहीं करता. इसलिए हर मील में प्रोटीन युक्त फूड खाने की सलाह दी जाती है.

यदि आप दोपहर के भोजन के लिए सूप लेना भी चाहते हैं, तो चिकन सूप का सेवन करें, क्योंकि उसमें लीन प्रोटीन होता है. चिकन सूप के साथ कुछ कॉम्प्लेक्स कार्ब जैसे ओट्स, चावल, सेब या रोटी का भी सेवन करें.

2. फास्ट फूड 

फास्ट फूड में काफी मात्रा में फैट पाया जाता है, जो कि पेट तो भर सकता है, लेकिन साथ ही थकान और आलस भी महसूस करा सकता है. जिससे काम प्रभावित हो सकते हैं. इसलिए दोपहर के लंच में फास्ट फूड खाने से बचें.

3. पास्ता 

पास्ता, रिफाइंड कार्ब होता है, जो कि सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता. अगर कोई इसका सेवन करता है, तो इसके बाद उसे नींद आएगी. अगर आपका काम डेस्क पर काम करने का है, तो इसका सेवन करने से बचें, नहीं तो पास्ता खाने के बाद आपको नींद आएगी.

4. ग्रीन जूस 

बहुत सारी डाइट्स बताती हैं कि दोपहर में पेट भरने के लिए ग्रीन जूस का सेवन करना चाहिए. लेकिन रजिस्टर्ड डाइटीशियन एक्सपर्ट व्हिटनी स्टुअर्ट के मुताबिक, ग्रीन जूस सेहत के लिए अच्छा होता है, लेकिन दोपहर में पेट भरने के लिए अच्छा नहीं होगा. क्योंकि बैलेंस मील में फाइबर, प्रोटीन, कार्ब और फैट होना चाहिए, जो वास्तव में पेट भरा रखता है. इसलिए सिर्फ ग्रीन जूस की अपेक्षा उसके साथ कॉम्प्लेक्स कार्ब वाले फूड का भी सेवन करें.

5. तले हुए फूड 

तले हुए फूड खराब तेल में तले हुए रहते हैं, जिससे उनमें फैट की मात्रा काफी बढ़ जाती है, जो कैलोरी में काफी हाई होते हैं. अगर कोई इन अनहेल्दी फैट वाले फूड का सेवन करता है, तो उससे सेहत को नुकसान हो सकता है और आलस भी आता है. इसलिए लंच में कभी भी अधिक तले हुए फूड्स का सेवन न करें.

6. स्टोर किया हुआ सैंडविच

अगर कोई मार्केट में मिलने वाले पहले से तैयार किए सैंडविच का सेवन करता है, तो उसकी सेहत को नुकसान होगा ही, साथ ही साथ उसमें काफी प्रिजर्वेटिव्स और सॉस रहते हैं, जो कि आलस के साथ ही अन्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं.

नोट - उक्त जानकारी सिर्फ आपके ज्ञानवर्द्धन के लिए है , उपयोग करने से पहले चिकित्सक की सलाह लें।



Post a Comment

Previous Post Next Post