ब्र. कु. सुधा दीदी का नवम पुण्य स्मृति दिवस मनाया गया

बुरहानपुर -  29 अगस्त राजयोगिनी ब्र. कु. सुधा दीदी का नवम् पुण्य स्मृति दिवस ब्रह्माकुमारीज के प्रभूचिंतन भवन में मनाया गया। इस अवसर पर सुधा दीदी ने चित्र पर माल्यार्पण कर श्रृद्धासुमन अर्पित किये गए। 
ब्र.कु. श्री गंभीर भाई, ब्र.कु. अर्चना दीदी ने दीदी की जीवनी जीवनमूल्यों, आदर्षो, स्नेह, अपनत्व प्रेम सद्भावना अथक सेवा भावना से परिपूर्ण महान व्यक्तित्व को स्वरंचित काव्य रचनाओं की भावमयी प्रस्तुत करते हुए उसे अपने जीवन में अपनाने का आग्रह किया इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं भाई-बहनों द्वारा सुधा दीदी के सानिध्य में बिताये पलों के संस्मरण सुनाये गये जिससे वातावरण भाव पूर्ण हो गया लगभग 45 वर्षों तक बुरहानपुर सब झोन की प्रभारी रहते हुए सुधा दीदी द्वारा महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेष में हजारों परिवारांें को आध्यात्म चरित्र निर्माण पवित्रता एवं निःस्वार्थ सेवा करने के लिए प्रेरित कर उनके जीवन को सुखमय बनाया गया यह बात स्वाति दीदी ने कही सुनीता दीदी, अमिषा पटेल, विदया महाजन, निर्मला चौहान, विषाखा बहन एवं अन्य बहनों ने दीदी को श्रृ़द्धासुमन अर्पित किये कार्यक्रम का संचालन ब्र.कु. अर्चना दीदी ने किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post