बुरहानपुर - गणेश चतुर्थी के पूर्व अर्वाचीन INDIA स्कूल में गणेश चतुर्थी का उत्सव मनाया गया इस मौके पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने गणेश वंदना की स्कूल परिसर में भगवान गणेश प्रतिका स्थापित कर विधिवत पूजा अर्चना की गई इस दौरान बच्चों द्वारा गणेश प्रतिमा को प्रतिष्ठित किया गया स्कूल ऐकडमिक हेड दिप्ती पोढियन एवं टिचर्स गुंजन मोटवानी, स्वाती जैन, श्वेता साबलानी, कृतिका खंडेलवाल, निकीता बदलानी, महिमा खारखा ने भी गणपति पूजन में भाग लिया। इस विशेष आयोजन में अकेडमी के नर्सरी, L.K.G व U.K.G के बच्चे शामिल हुए अर्वाचीन INDIA स्कूल में आयोजित गणेश चतुर्थी उत्सव की खास बात यह रही कि इसमे नर्सरी, L.K.G व U.K.G के बच्चे ने स्मॉल कार में गणपति जी की प्रतिमा स्कूल परिसर में ढोल ताशे के साथ लेकर स्थापना की गई।
संस्था डायरेक्टर अमित मिश्रा एवं राखी मिश्रा ने गणेश की पूजा आरती की स्कूल में सभी बच्चों और उनके टीचर ने गणेश जी की पूजा-आरती की। इस दौरान विद्यालय का वातावरण भक्तिमय हो गया। इस मौके पर नन्हे बच्चों ने पूजा के साथ ही बच्चे गणपति बप्पा मोरिया और एक, दो, तीन, चार गणेश जी की जय जयकार के जयकारे लगा रहे थे यही नहीं म्यूजिक सिस्टम पर संगीत बज रहा था जिस पर सभी ने लावणी डांस प्रस्तुति भी दी साथ ही झांकी का आयोजन भी किया गया
Tags
बुरहानपुर समाचार