अपने बैठने की मुद्रा ठीक करें
नई माताओं को नियमित अंतराल पर अपने नवजात बच्चों को दूध पिलाना पड़ता है और गलत मुद्रा से उन्हें बैक पेन की समस्या हो सकता है। इसलिए उन्हें सलाह दी जाती है कि बैक सपोर्ट के साथ बैठें। आपकी पीठ और पीठ के सहारे के बीच कोई गैप नहीं होना चाहिए। तकिए या टॉवल रोल से गैप को ढंक दें।
पीठ को सीधा रखें
जब भी आप अपने बच्चे को दूध पिलाती हैं तो आपकी पीठ सीधी और सहारा देने की जरूरत होती है। अपने बच्चे के ऊपर ज्यादा न झुकें। बल्कि बच्चे को अपने पास लाकर उसे दूध पिलाएं।
एक्सरसाइज
नई माताएं प्रसव के तुरंत बाद अपनी पीठ के लिए हल्का, मजबूत करने वाली एक्सरसाइज कर सकती हैं जैसे पेल्विक ब्रिजिंग, पेल्विक टिल्टिंग, कीगल्स एक्सरसाइज, बट निचोड़ आदि या जकड़न को दूर करने के लिए टहलने जा सकती हैं।
मालिश कराएं
नई माताओं के शरीर की कमजोरी दूर करने के लिए उन्हें मसाज की सलाह दी जाती है। इससे उनके शरीर को आराम मिलता है, इसी के साथ ही शरीर को ताकत भी मिलती है। जिस कारण बैक पेन आदि की समस्याएं नहीं होती।