अगर आपको अस्थमा अटैक आया है लेकिन आपके पास इनहेलर नहीं है। तो इस स्थिति में जब तक मेडिकल हेल्प नहीं मिल जाती आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
● सीधे बैठे :
अस्थमा अटैक के लक्षणों को पहचानते ही आप जो भी कर रहे हैं, उस काम को रोक दें और सीधे बैठें। अधिक झुकना या लेटना आपके श्वास को और अधिक बाधित कर सकता है।
● लंबी और गहरी सांस लें :
यह आपकी श्वास को धीमा करने और हाइपरवेंटिलेशन को रोकने में मदद करता है। अपनी नाक से सांस लें और अपने मुंह से सांस बाहर छोड़ें।
● शांत रहें :
शांत रहने से आपकी छाती की मांसपेशियों को और कसने से रोका जा सकता है और इससे आपकी सांस लेने में आसानी होती है।
● ऐसी चीजों से दूर रहें जो दमा बढ़ाते हों :
अस्थमा अटैक की समस्या धूल, सिगरेट, धुएं और केमिकल की बदबू आदि चीजों से बढ़ती है। इसलिए ऐसी चीजों से तुरंत दूर हो जाए और किसी साफ हवा वाली जगह पर जाएं।
● गर्म पेय पदार्थों का सेवन करें :
कॉफी जैसे गर्म कैफीनयुक्त पेय एयरवेज को थोड़ा खोलने में मदद कर सकते हैं, जिससे एक या दो घंटे के लिए कुछ राहत मिलती है।
● तुरंत मेडिकल हेल्प लें :
अगर आराम करने के बाद भी आपकी व्हीजिंग, खांसी और सांस लेने में परेशानी कम न हो तो तुरंत मेडिकल हेल्प लेना अनिवार्य है।
Tags
स्वास्थ्य संसार