वो कौन से कारण हैं जिनकी वजह से महिलाओं में पीरियड्स मिस या लेट हो जाते हैं , आइये जानते हैं


लेट या मिसिंग पीरियड्स

अगर आपकी पीरियड साइकल 28 दिनों की है और आपको 30 दिनों तक पीरियड्स नहीं होते हैं तो इसे लेट माना जाता है। लेकिन ये चिंता की बात नहीं है, क्योंकि नॉर्मली आपके हार्मोंस में होते बदलावों के कारण मासिक धर्म चक्र घटता-बढ़ता रहता है। हां अगर आपको 40 दिनों तक पीरियड्स नहीं होते हैं तो ये चिंता का विषय है और आपको किसी डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है। वैसे पीरियड्स लेट होने के कई कारण हो सकते हैं और अपनी इस स्टोरी में हम आपको उन कारणों से अवगत कराएंगे...

तनाव (स्ट्रेस ) -

तनाव आपके हार्मोन को बंद कर सकता है, आपकी दिनचर्या को बदल सकता है, और यहां तक कि आपके मस्तिष्क के उस हिस्से को भी प्रभावित कर सकता है जो आपकी पीरियड्स को कंट्रोल करने के लिए जिम्मेदार है - आपका हाइपोथैलेमस। समय के साथ, स्ट्रेस बीमारी या अचानक वजन बढ़ने या घटने का कारण बन सकता है और ये सभी कारण आपके मासिक धर्म चक्र को प्रभावित कर सकते हैं। अगर आपको लगता है कि स्ट्रेस का असर आपकी पीरियड साइकल पर पड़ रहा है, तो अपने लाइफस्टाइल में बदलाव लाने और खुद को रिलैक्स रखने की कोशिश करें। इसके साथ ही आप अपने रुटीन में एक्सरसाइज को शामिल करें।

वजन कम होना या घटना -

खाने के डिसॉर्डर जैसे एनोरेक्सिया नर्वोसा या बुलिमिया वाली महिलाएं, मिस्ड पीरियड्स का अनुभव कर सकती हैं। एक तय सीमा और उससे 10 प्रतिशत से ज्यादा कम वजन ओव्यूलेशन को रोक सकती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए अपनी डाइट को ठीक करें और वजन को सामान्य करें।

मोटापा या वजन बढ़ना -

जिस तरह शरीर का कम वजन हार्मोनल परिवर्तन का कारण बन सकता है, उसी तरह अधिक वजन होना भी हो सकता है। अगर इस कारण आपके पीरियड्स लेट हो रहे हैं तो डॉक्टर आपको एक डाइट प्लान और एक्सरसाइज की सलाह देगा।

पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम -

पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) एक ऐसी स्थिति है जिसके कारण आपका शरीर पुरुष हार्मोन एण्ड्रोजन का अधिक उत्पादन करता है। इस हार्मोन के असंतुलन के कारण अंडाशय पर सिस्ट बन जाते हैं। यह ओव्यूलेशन को अनियमित बना सकता है या इसे पूरी तरह से रोक सकता है। इस कारण अन्य हार्मोन, जैसे इंसुलिन, भी संतुलन से बाहर हो सकते हैं। यह इंसुलिन प्रतिरोध के कारण होता है, जो पीसीओएस से जुड़ा होता है।

थायराइड की समस्या -

एक अतिसक्रिय या कम सक्रिय थायरॉयड ग्लैंड भी देर से या मासिक धर्म मिस होने का कारण हो सकता है। थायराइड आपके शरीर के मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करता है, इसलिए हार्मोन का स्तर भी प्रभावित हो सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post