ग्रीन बॉन्ड क्या होता है?

ग्रीन बॉन्ड क्या होता है?

ग्रीन बॉन्ड एक तरह का फिक्स्ड इनकम वाला इंस्ट्रूमेंट होता है, जिसका मकसद क्लाइमेट और पर्यावरण वाले प्रोजेक्ट्स के लिए पैसा जुटाना होता है. ये बॉन्ड आम तौर पर एसेट से लिंक्ड और जारी करने वाली इकाई की बैलेंस शीट द्वारा समर्थित होते हैं. ग्रीन बॉन्ड्स जारी करने वालों और निवेशकों दोनों के बीच लोकप्रिय रहे हैं. जारी करने वालों को ग्रीन बॉन्ड्स इसलिए पसंद आते हैं, क्योंकि ये कुछ प्रोजेक्ट्स के लिए पैसे जुटाने का साफ तरीका होता है. निवेशकों को बॉन्ड्स इसलिए पसंद होते हैं, क्योंकि इनका डिजाइन साफ होता है और रिटर्न फिक्स्ड रहता है.

इसके अलावा जहां निजी संस्थाएं इक्विटी या बॉन्ड्स में से चुन सकती हैं. वहीं, सरकारें निश्चित तौर पर बॉन्ड्स जारी करके पैसा जुटा सकती हैं. सरकारी बॉन्ड्स के यील्ड कॉरपोरेट बॉन्ड्स के लिए बेंचमार्क के तौर पर काम करते हैं. एक बार यील्ड्स ग्रीन बॉन्ड्स के लिए साफ हो जाएं, इससे कॉरपोरेट को समान अवधि के बॉन्ड्स जारी करने में मदद मिलती है.

Post a Comment

Previous Post Next Post