क्या है डिजिटल विश्वविद्यालय ?
डिजिटल विश्वविद्यालय के द्वारा घर-घर शिक्षा पहुंचेगी. विद्यार्थियों को यह सुविधा कई क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्राप्त होगी. जिसमें अन्य विश्वविद्यालय और संस्थान भी मदद करेंगे. इसके माध्यम से विद्यार्थियों को विश्व स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त होगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इसका निर्माण हब एवं स्पोक मॉडल के आधार पर किया जाएगा.
इसमें आईएसटीई स्टेंडर्ड के अनुसार विश्व स्तर की गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान की जाएगी.डिजिटल एजुकेशन (Digital Education) को शिक्षा की सहायक पाठ्य प्रक्रिया के रूप में इस्तेमाल करने की बात कही गई है. निर्मला सीतारमण ने बताया कि डिजिटल यूनिवर्सिटी का सपना तभी सफल होगा, जब संसाधनों के अभाव को दूर किया जाएगा. देश में कितने बच्चों के पास पढ़ाई के लिए मोबाइल या टीवी की सुविधा है, इसका जवाब सरकार के पास भी नहीं है.