असीरगढ़ किले के मुख्य दरवाजे पर अज्ञात बदमाशों ने लगायी आग

बुरहानपुर । जिला मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर इंदौर-इच्छापुर राजमार्ग पर सतपुड़ा की पहाड़ी पर बने ऐतिहासिक असीरगढ़ के किले के मुख्य दरवाजे को अज्ञात बदमाशों ने आग लगा दी।

इससे दरवाजा काला पड़ गया है, वहीं पर्यटकों व ग्रामीणों की सूचना पर पुरातत्व विभाग ने दरवाजे को पतरे ढंककर संरक्षित किया है। अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए निंबोला थाने पर आवेदन दिया है। निंबोला पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

ग्रामीणों के अनुसार यह घटना करीब दो से तीन दिन पुरानी बताई जा रही है। अज्ञात बदमाशों ने असीरगढ़ किले के मुख्य प्रवेश द्वार में आग लगा दी, जिसके चलते दरवाजे में लगी लकड़ी जलकर काली पड़ गई है। दरवाजे में लोहे की फ्रेम बाकी है। दरवाजा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है जो कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकता है इस ऐतिहासकि किले के मुख्य दरवाजे में आग कैसे लगी इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।


Post a Comment

Previous Post Next Post