कोरोना समीक्षा बैठक - जिला क्राईसिस मैनेजमेंट की बैठक, प्रभारी मंत्री श्री पटेल की अध्यक्षता में संपन्न


बुरहानपुर/30 दिसम्बर, 2021/-जिला प्रभारी मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल की अध्यक्षता में आज कलेक्टेªट सभाकक्ष में कोविड समीक्षा बैठक एवं जिला स्तरीय क्राईसिस मैनेजमेंट की बैठक संपन्न हुई। बैठक में संभावित कोरोना की तीसरी लहर को नियंत्रित करने की जिला प्रशासन की तैयारियाँ तथा पिछले दो वर्षो में जिले में किये गये कोरोना नियंत्रण एवं प्रबंधन के संबंध में कलेक्टर एवं जिला मजिस्टेªट श्री प्रवीण सिंह ने प्रभारी मंत्री श्री पटेल को अवगत कराया। विदित है कि पशुपालन एवं डेयरी, सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल आज जिले के प्रवास पर रहें।
क्राईसिस मैनेजमेंट की बैठक में सांसद श्री ज्ञानेष्वर पाटिल, पूर्व मंत्री श्रीमति अर्चना चिटनीस, पुलिस अधीक्षक श्री राहुल कुमार लोढा, विधायक बुरहानपुर श्री ठा.सुरेन्द्र सिंह, नेपानगर विधायक श्रीमति सुमित्रा कास्डेकर, सीईओ जिला पंचायत श्री रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सिसोदिया, सिविल सर्जन डॉ.शकील खान सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण मौजूद रहे।  
कोरोना की तीसरी लहर को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रषासन है तैयार
बैठक में प्रभारी मंत्री श्री पटेल तथा उपस्थित जनप्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए बताया गया कि बुरहानपुर जिले में कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए विभिन्न तैयारियाँ सतत् रूप से संचालित है। इसी कड़ी में जिला चिकित्सालय सहित जिले में लगभग 446 बेड की व्यवस्था है। वहीं जिले में 163 ऑक्सीजन कन्सेंटेªटर की उपलब्धता, डी-टाईप के 260 एव बी-टाईप के 49 ऑक्सीजन सिलेण्डर की उपलब्धता, जिला चिकित्सालय में 1000 एल.पी.एम. एवं 1600 एल.पी.एम. निजी चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील है तथा बच्चों के लिए 10 बेड गहन चिकित्सा इकाई पीआईसीयू की व्यवस्था की गई है, इसके साथ ही जिला चिकित्सालय में 4 वेंटीलेटर एवं 4 बाईपेप तथा सीटी स्केन मशीन द्वारा जाँच सुविधा सहित पर्याप्त मात्रा में दवाईयां व उपकरण उपलब्ध हैं।
कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार संयुक्त जिला कार्यालय में कोरोना केयर कॉल सेंटर स्थापित किया गया है। कॉल सेंटर के माध्यम से संदिग्ध व्यक्यिों से संपर्क कर उनके एवं परिवार के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही की जाती है। कॉल सेंटर के माध्यम से संदिग्ध व्यक्ति का फॉलोअप भी लिया जाता है। अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में पीपीटी के माध्यम से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post