बुरहानपुर/30 दिसम्बर, 2021/- मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंत्रीगणों, समस्त कमिश्नर्स, समस्त कलेक्टर्स से कोरोना की स्थिति पर चर्चा करते हुए तैयारियों की समीक्षा की।
वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा 15 से 18 वर्ष के बच्चों को कोविड टीकाकरण करने हेतु बनाई गई रणनीति पर विस्तृत रूप से दिशा-निर्देश देते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। वहीं वीसी के अन्य एजेण्डो पर जिसमें आगामी 12 जनवरी को समस्त जिलों में आयोजित किये जाने वाले रोजगार मेलों की तैयारी की समीक्षा की गई एवं निर्देशित किया गया कि पूर्ण रूपरेखा तैयार कर व्यवस्थित रूप से मेलो का आयोजन किया जाना सुनिश्चित करें तथा हेल्दी चाइल्ड कॉम्पिटिशन के संबंध में भी तैयारियों की जानकारी लेते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा आवश्यक निर्देश दिये गये।

वीडियों कान्फ्रंेसिंग के दौरान बुरहानपुर जिले के एनआईसी कक्ष में पशुपालन एवं डेयरी, सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल, सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील, कलेक्टर एवं जिला मजिस्टेªट श्री प्रवीण सिंह, नेपानगर विधायक श्रीमति सुमित्रा कास्डेकर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण मौजूद रहे।
Tags
बुरहानपुर समाचार