नये कपड़ों को बिना धोये कभी ना पहने , आखिर क्यों जानिये ये कारण


क्या आप उन लोगों में शामिल हैं, जो नए कपड़े खरीदते ही उसे पहन लेते हैं? आपकी यह आदत आप पर भारी पड़ सकती है। दरअसल, स्टोर के कपड़े लाते ही पहनने पर, यह संभावना है कि आपके नए कपड़े कुछ कीटाणुओं और जीवाणुओं के संपर्क में आए हों, जिससे स्किन इंफेक्शन का खतरा बहुत ज्यादा रहता है। 
आइए, हम आपको और भी कारण बताते हैं कि नए कपड़े बिना धोए क्यों नहीं पहनने चाहिए-

कपड़े आप तक पहुंचने की प्रक्रिया के दौरान संक्रमित हो सकते हैं -

फैक्ट्री में कपड़े बनने के बाद, स्टोर में पहुंचने से पहले यह पता लगाना मुश्किल है कि कपड़ा कहां बनाया गया था, कहां रखा गया था और इसे कैसे पहुंचाया गया था। इस पूरी प्रक्रिया में, आपका नया कपड़ा कई रोग जनकों और कीटाणुओं के संपर्क में आ सकता है। आप इन सूक्ष्म जीवों को नहीं देख सकते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे मौजूद नहीं हैं। इसलिए, अपनी सुरक्षा के लिए कपड़े धोकर ही पहनें


आप से पहले कई लोग इन कपड़ों को ट्राई करते हैं -


बड़े फैशन स्टोर्स पर लोग पहले ड्रेस ट्राई करते हैं कि उन्हें पूरी तरह से फिट बैठता है। ऐसे में जब हम वहां से कपड़े खरीदते हैं, तो आप कभी भी यह सुनिश्चित नहीं कर सकते हैं कि इससे पहले इसे कितने लोग आज़मा चुके हैं, हो सकता है वह त्वचा रोग से ग्रसित हो या उसे कोई संक्रामक बीमारी हो,
जब आप उन्हें पहनते हैं तो उनकी त्वचा से मृत त्वचा और कीटाणु कपड़ों पर मौजूद हो सकते हैं। इससे स्किन रेशेज, खुजली और एलर्जी हो सकती है।

कपड़ों को कलर करने के लिए कई केमिकल का इस्तेमाल होता है -

कपड़े को पहले बनाने और फिर उन्हें विशिष्ट रंगों में रंगने के लिए विभिन्न प्रकार के रसायनों का उपयोग किया जाता है। त्वचा के संपर्क में आने पर ये सभी रसायन खुजली और रेशेज का कारण बन सकते हैं। वहीं, एलर्जी का खतरा सबसे ज्यादा रहता है।

ये भी पढ़ें....एक दिन में हमारे शरीर को कितनी पानी की मात्रा की होती है जरूरत ?

मेडिकल संसार ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लाइन को टच करें 👈

Post a Comment

Previous Post Next Post