बुरहानपुर:—जिले कि शासकीय स्कूलों के प्राचार्य विकास खंड शिक्षा अधिकारी संकुल प्राचार्य एवं जिला स्काउट की संगोष्ठी में जिला प्रमुख आयुक्त अतुल पटेल ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि प्रत्येक विद्यालय कम से कम एक स्काउट गाईड दल का गठन कर शिक्षक या शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण दिलाकर संस्था में प्रत्येक शाला में एक दिन में एक परेड नियमित रूप से स्काउट गाइड का लगाये तथा विद्यार्थियों के लिए यूनिफॉर्म की अनिवार्यता की जाए तथा उन्हें समाज सेवा के लिए प्रेरित किया जाए प्रत्येक स्काउट गाइड को संबंधित साहित्य उपलब्ध कराकर विषय की जानकारी प्रदान की जाए
इस बैठक में सी एम राईज स्कूल के प्राचार्य सैयद अतीक अली शाहपुर वसंत पटेल जिला सचिव जनजाति कार्य विभाग संजय गुप्ता जिला शिक्षा विभाग एवं रविन्द्र चादने भी प्रस्तुत की यह कार्यक्रम उत्कृष्ट सुभाष हाई स्कूल के शाला भवन में आयोजित किया गया था
कार्यक्रम का प्रारम्भ स्काउट प्रार्थना से किया गया मंचासिन अतिथियों का स्कार्प बांधकर स्वागत किया गया कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया
प्राप्त सूचना के अनुसार अन्यत्र बैठकों में व्यस्त होने के कारण जिला शिक्षा अधिकारी संतोष सिंह सोलंकी, सहायक आयुक्त सुश्री स्वर्णा खर्चे ,सहायक आयुक्त रविन्द्र महाजन तथा जिला परियोजना समन्वयक ने शुभकामनाएं प्रेषित की
कार्यालय प्रभारी मयूर महाजन और कौशल निंभोरकर ने पंजीयन किया।
Tags
बुरहानपुर समाचार