गले में खराश या तकलीफ़ हो तो महत्वपूर्ण है गरारे करना , गरारे करते समय रखें इन 11 बातों का ध्यान


बदलते मौसम या आज के समय जब कोरोना काल चल रहा है तब प्रतिदिन नमक के पानी से गरारे करना स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है। 
गरारे से गले के दर्द या फिर खराश के साथ साथ गले की अंदूरुनी सूजन में भी काफी ज्यादा आराम मिलता है, इससे मुंह के बैक्टीरीया भी खत्म हो जाते है.गले में कफ जमा हो तो यह गाढ़े कफ को पतला कर गले से बाहर निकालने में मदद करता है। मुंह के दुर्गंध और कीड़े की समस्‍या में भी गरारे करने फायदेमंद है।


गरारे करते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें - 👇


◆ अगर आपको नमक के पानी से गरारे करने में तकलीफ हो रही है, तो सादे पानी से गरारे करें।
◆ अगर आप पानी में नमक डाल रहे हैं, तो पानी को हल्का गर्म कर लें ताकि नमक पूरी तरह से पानी में घुल जाए। 
◆ गरारे करने से पहले नमक को पानी में अच्छे से घोल लें क्योंकि अगर नमक पूरी तरह नहीं घुलेगा तो इसके दाने आपके मुंह और गले को छील सकते है।
◆ ऐसे माउथवाश से गरारे न करें जिसमें अल्कोहल हो, इससे दुष्प्रभाव हो सकते हैं। 
◆ गरारे करते समय हमेशा अपना सिर पीछे की तरह झुकाएं।
◆ अगर आप गर्म पानी का उपयोग कर रहे हैं, तो गरारे करने से पहले देख लें कि पानी कितना गर्म है, नहीं तो आपका मुंह जल सकता है।
◆ अगर आप सादे पानी की जगह किसी और तरीके से गरारे कर रहे हैं, तो उस मिश्रण को गले से अंदर न ले जाएं। 


◆ अगर आपको नमक के पानी का स्वाद अच्छा नहीं लग रहा है, तो आप उसमें थोड़ा शहद या नींबू का रस डाल सकते हैं।
◆ गरारे वाला मिश्रण ज्यादा मात्रा में अपने मुंह में न रखें, इससे ये आपके गले में अटक सकता है और आप ठीक से गरारे नहीं कर पाएंगे। 
◆ मिश्रण को एकदम से मुंह से बाहर न फेंक दें। कम से कम 30 से 40 सेकेंड तक इस मिश्रण से गरारे करें।
◆ गरारे हमेशा शांती पूर्वक और सही तरीके से किए जाने चाहिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post