बेहद गुणकारी है प्याज का जूस, नहीं होंगी ये बीमारियां


प्याज भोजन का स्वाद तो बढ़ाता ही है, साथ ही इसमें कई पोषक तत्व भी होते हैं. प्याज में एंटी-एलर्जिक, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-कार्सिनोजेनिक गुण पाए जाते हैं. यदि प्याज के जूस  का सेवन किया जाए, तो यह कई बीमारीयों में औषधि का काम करता है. 

इसके अलावा कई अन्य फायदे भी हैं -

● बाल झड़ने की समस्या में कारगर औषधि

जिन लोगों के बाल बहुत ज्यादा झड़ते हैं, उनके लिए प्याज का जूस फायदेमंद होता है. प्याज में विटामिन बी पाया जाता है, जो बालों की जड़ों को मजबूती देता है. प्याज का जूस बालों में सीबम (एक तरह का प्राकृतिक तेल) की मात्रा को बनाए रखने में मदद करता है. इससे बाल घने, चमकदार और मजबूत होते हैं.

● रक्त संचार बढ़ाता है प्याज का जूस

प्याज का जूस पीने से शरीर का रक्त संचार बेहतर तरीके से होता है. सुबह खाली पेट प्याज का जूस पीने से हाजमा भी ठीक होता है और एसिडिटी की समस्या ठीक हो जाती है.

● संतुलित रखे ब्लड प्रेशर

प्याज में मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है, जो ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद करता है. जिन लोगों का ब्लड प्रेशर हमेशा बढ़ा हुआ रहता है, उन्हें रोज प्याज के जूस का सेवन करने से फायदा हो सकता है.

● जल्द दूर कर देता है त्वचा की सूजन

प्याज के जूस में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो खून में जल्दी ही घुल जाता है. इसके सेवन से सूजन को तेजी से ठीक करने में मदद मिलती है.

● याद्दाश्त को बनाए मजबूत

याद्दाश्त बढ़ाने के लिए वैसे तो अधिकतर लोग डायफ्रूट्स खाते हैं, लेकिन इसमें प्याज के जूस का सेवन भी मददगार हो सकता है. दरअसल, प्याज के रस में ओमेगा -3 फैटी एसिड पाया जाता है, जिससे याददाश्त मजबूत होती है. यही वजह है कि बच्चों को भी प्याज का सेवन करना चाहिए.

● रोग प्रतिरोधक क्षमता में करे सुधार

जो लोग प्याज के जूस का सेवन रोज करते हैं, उनकी प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है. इसके अतिरिक्त प्याज के जूस के नियमित सेवन से कैंसर जैसी बीमारियों के होने का जोखिम कम हो जाता है.

● मासिक धर्म में दर्द से दिलाए छुटकारा

पीरियड के दौरान होने वाली समस्याओं से निजात पाने में प्याज बेहद असरदार है. पीरियड शुरू होने से पहले कच्चे प्याज का जूस पीना चाहिए, इससे शारीरिक कमजोरी महसूस नहीं होती है.

● मुंह और दांत के दर्द में लाभकारी

प्याज खाने पर मुंह से भले ही कुछ देर के लिए बदबू आती है, लेकिन मुंह व दांत के लिए प्याज का जूस काफी गुणकारी होता है. इसके लगातार सेवन से मुंह व दांत से संबंधित कोई बीमारी नहीं होती है. विशेषकर इससे दांतों का दर्द जल्द ठीक होता है

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।



Post a Comment

Previous Post Next Post