इस मौसम में हम गले की खराश से सबसे ज्यादा परेशान रहते है।
गले की खराश जीवाणुओं से पैदा होने वाली परेशानी है जो 2-3 दिनों तक रहती है।
खराश की वजह से गले में दर्द और जलन रहती है जिसकी वजह से कुछ भी खाना-पीना मुश्किल हो जाता है।
1. दही से करें परहेज:
अगर आपको खाने में दही खाने का शौक हैं तो सबसे पहले दही का सेवन करने से परहेज़ करें। दही कफ को बढ़ाती है। इसकी वजह से बलगम गाढ़ा होकर छाती में जमा हो जाता है।
2. पनीर (चीज़) का सेवन नहीं करें:
चीज़ कैल्शियम, विटामिन और खनिज युक्त होती है। यह बलगम को गाढ़ा करके गले में सूजन बढ़ा सकती है, जो आपके लिए परेशानी पैदा कर सकता है।
3. ज्यादा न बोलें :
बहुत ज्यादा बोलने, चीखने से वोकल कॉर्ड को नुकसान पहुंचता है। जिसकी वजह से गले में सूजन आ जाती है। इससे आपको गले में दर्द महसूस होगा और बात करना मुश्किल होगा। इसलिए जरूरी है कि जब गले में दर्द हो, बोलने में दिक्कत आ रही हो तो कम से कम बोलें।
4. खट्टे (सिट्रस ) फल से परहेज़ करें :
गले में खराश है तो संतरे, नींबू और किन्नो से परहेज़ करें। फलों में खट्टापन और कसैलापन आपके गले में जलन पैदा करेगा जो एलर्जी और खुजली का कारण बन सकता है।
शराब गले में खराश को गंभीर स्तर तक पहुंचा सकती है, जिसकी वजह से गले में खराश से पीड़ित लोगों की सेहत खराब हो सकती है।
6. तले हुए मसालेदार फूड से परहेज़ :
तले हुए खाद्य पदार्थ ना सिर्फ पचाने में मुश्किल होते हैं बल्कि ये इम्यूनिटी को भी कम करते हैं। इम्यूनिटी कम होने से वायरस के खिलाफ लड़ने की क्षमता कम हो जाती है। इसके अलावा तले हुए खाने का तेल खुजली और गले में जलन पैदा कर सकता है।
7. पैक जूस से परहेज करें :
पैक किए गए जूस कृत्रिम रंगों और चीनी से भरे होते हैं, जिससे गले में सूजन हो सकती है। इतना ही नहीं ये पेट में एसिड रिफ्लक्स को जन्म दे सकती है।
इमली गले में एलर्जी का कारण बनती है, इसलिए गले में खराश के दौरान इसके सेवन करने से बचना चाहिए। ये गले में दर्द और जलन को बढ़ा सकती है।
9. अमचूर का खाने में इस्तेमाल करें बंद :
अमचूर स्वाद में खट्टी होती है जो गले की खराश को बढ़ा सकती है। इसके सेवन से गले में दर्द हो सकता है इसलिए इससे परहेज करें।
10. फ्रिज का ठंडा पानी न पिएं :
गले में खराश है तो फ्रीज़ के ठंडे पानी या कोल्डड्रिंक से परहेज़ करें। यह गलती आपके गले की खराश को बढ़ा सकती है। इसके सेवन से गले में दर्द बढ़ सकता है।